फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

China Masters Badminton: लक्ष्य और किदांबी हार के साथ बाहर, प्रिंयाशु को जापान के केंटा ने हराया

Wed, 22 Nov 2023 10:58 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शेनझेन

सार

श्रीकांत विश्व टूर पर लगातार तीसरी बार पहले दौर में बाहर हुए। वह इस सत्र में चार बार क्वार्टरफाइनल में पहुंचे। सेन और श्रीकांत पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने के लिए अगले साल 28 अप्रैल तक शीर्ष 16 में रहने की कोशिश में जुटे हैं।
विज्ञापन
लक्ष्य सेन और किदांबी श्रीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन और किदांबी श्रीकांत बुधवार यहां सत्र के अंतिम बीडब्ल्यूएफ सुपर 750 टूर्नामेंट चीन मास्टर्स में हारकर बाहर हो गए। दुनिया के 17वें नंबर के खिलाड़ी सेन को चीन के सातवें वरीय शि युकी से 19-21 18-21 से हार का सामना करना पड़ा जबकि श्रीकांत (24वें नंबर के खिलाड़ी) को थाईलैंड के विश्व चैंपियन कुनलावुत विदितसवर्ण से 15-21 21-14 13-21 से पराजय मिली। 
विज्ञापन


श्रीकांत विश्व टूर पर लगातार तीसरी बार पहले दौर में बाहर हुए। वह इस सत्र में चार बार क्वार्टरफाइनल में पहुंचे। सेन और श्रीकांत पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने के लिए अगले साल 28 अप्रैल तक शीर्ष 16 में रहने की कोशिश में जुटे हैं। युवा भारतीय प्रिंयाशु राजावत भी हार गए। उन्हें जापान के केंटा निशिमोतो से 46 मिनट में 17-21 14-21 से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें