अखिल, ऐश्वर्य और स्वप्निल
- फोटो : सोशल मीडिया
पलक, ईशा सिंह और दिव्या
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐश्वर्य ने जीता रजत पदक
ऐश्वर्य प्रताप सिंह ने टीम इवेंट में जीत हासिल करने के बाद 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन पुरुष फाइनल में रजत पदक जीता। ऐश्वर्य ने 459.7 अंक हासिल किए। चीन के लिन्सू ने एशियाई खेलों में रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण जीता। उन्होंने 460.6 अंक हासिल किए। भारत के स्वप्निल सुरेश काफी देर तक पहले स्थान पर रहे, लेकिन आखिरी पलों में वह पिछड़ गए। उन्हें चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा। स्वप्निल ने 438.9 अंक प्राप्त किए।
प्रधानमंत्री ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निशानेबाजों को पदक जीतने पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा, "एशियाई खेलों में शूटिंग में एक और पदक! 10 मीटर एयर पिस्टल महिला टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर दिव्या थडिगोल, ईशा सिंह और पलक को बधाई। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं। उनकी सफलता कई उभरते खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी।"