फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asian Games: 72 साल में पहली बार भारत ने 10 हजार मी. दौड़ में एक-साथ दो पदक जीते, कार्तिक-गुलवीर ने रचा इतिहास

Sat, 30 Sep 2023 11:42 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हांगझोऊ

सार

एथलेटिक्स यानी ट्रैक एंड फील्ड में हांगझोऊ एशियाई खेलों में भारत ने तीन पदक जीत लिए हैं। इससे पहले शुक्रवार को किरण बालियान ने शॉटपुट में कांस्य पदक जीता था। इन दो पदकों के साथ भारत के कुल पदकों की संख्या 38 हो गई।
विज्ञापन
कार्तिक और गुलवीर ने रचा इतिहास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के कार्तिक कुमार और गुलवीर सिंह ने इतिहास रच दिया है। इन दोनों ने पुरुषों के 10 हजार मीटर दौड़ में भारत के लिए दो पदक जीते। यह एशियाई खेलों के 72 वर्षों के इतिहास में पहली बार है जब 10 हजार मीटर दौड़ में भारत ने एक साथ दो पदक जीते हैं। 1951 से एशियाड खेले जा रहे हैं, लेकिन इससे पहले भारत के साथ ऐसा कभी नहीं हुआ था। भारत ने इस स्पर्धा में अब तक कुल सात पदक जीते हैं। इनमें दो स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं। हालांकि, 2023 में एक साथ दो पदक से पहले पांच पदक अलग-अलग एशियाई खेल में आए थे। 
विज्ञापन

एथलेटिक्स में अब तक तीन पदक

पुरुषों के 10 हजार मीटर दौड़ में कार्तिक ने 28:15.38 के समय के साथ रजत पदक और गुलवीर ने 28:17.21 के समय के साथ कांस्य पदक जीता। एथलेटिक्स यानी ट्रैक एंड फील्ड में हांगझोऊ एशियाई खेलों में भारत ने तीन पदक जीत लिए हैं। इससे पहले शुक्रवार को किरण बालियान ने शॉटपुट में कांस्य पदक जीता था। इन दो पदकों के साथ भारत के कुल पदकों की संख्या 38 हो गई।

10 हजार मीटर दौड़ में किस-किस ने जीते पदक

एशियाई खेलों के 10 हजार मीटर दौड़ में भारत के लिए पहला पदक 1951 में आया था। तब दिल्ली एशियाई खेलों में गुरबचन सिंह ने कांस्य पदक अपने नाम किया था। इसके बाद 1962 जकार्ता एशियाई खेलों में तरलोक सिंह ने स्वर्ण पदक जीता था। यह भारत का इस स्पर्धा में पहला स्वर्ण था।

इसके बाद 1974 तेहरान एशियाई खेलों में शिवनाथ सिंह ने रजत पदक जीता था। यह एशियाड में इन खेलों में भारत का पहला रजत पदक था। 1978 बैंकॉक एशियाई खेलों में हरी चंद ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। 1998 बैंकॉक एशियाई खेलों में गुलाब चंद ने कांस्य पदक जीता। अब 25 साल बाद कार्तिक और गुलवीर ने भारत को एशियाई खेलों के 10 हजार मीटर में पदक दिलाए हैं।

 
विज्ञापन

सबसे सफल देश

एशियाई खेलों में पुरुषों के 10 हजार मीटर दौड़ में सबसे सफल देश जापान है। उसने इन खेलों में सबसे ज्यादा आठ स्वर्ण जीते हैं। इसके बाद बहरीन ने पांच स्वर्ण, भारत ने दो स्वर्ण जीते हैं। वहीं, दक्षिण कोरिया, चीन, श्रीलंका और सऊदी अरब ने एक-एक स्वर्ण पदक जीते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें