फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AICF: शतरंज ओलंपियाड जीतने वाली भारतीय टीम के लिए ईनामी राशि का एलान, एआईसीएफ देगा इतने करोड़ रुपये

Wed, 25 Sep 2024 08:56 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत के पुरुष और महिला शतरंज खिलाड़ियों ने इतिहास रचते हुए 45वें शतरंज ओलंपियाड में विजेता बनने का गौरव हासिल किया था। शतरंज ओलंपियाड के 97 साल के इतिहास में पहली बार बेटों और बेटियों ने स्वर्ण जीता था।
विज्ञापन
भारतीय शतरंज टीम - फोटो : FIDE
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (एआईसीएफ) ने 45वें शतरंज ओलंपियाड में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष और महिला टीमों के लिए ईनामी राशि का एलान किया है। एआईसीएफ के अध्यक्ष नितिन नारंग ने बुधवार को सम्मान समारोह के दौरान घोषणा करते हुए बताया कि ओलंपियाड में जीतने वाली टीमों को तीन करोड़ 20 लाख रुपये की ईनामी राशि दी जाएगी। 
विज्ञापन
Trending Videos

विजेता टीम के प्रत्येक सदस्य को 25-25 लाख रुपये मिलेंगे, जबकि पुरुष और महिला टीमों के कोच अभिजीत कुंटे और श्रीनाथ नारायण को 15-15 लाख रुपये दिए जाएंगे। भारतीय दल के प्रमुख ग्रैंडमास्टर दिव्येंदु बरुआ को 10 लाख रुपये और सहायक कोचों को 7.5 लाख रुपये दिए जाएंगे। एआईसीएफ के अध्यक्ष नारंग ने सम्मान समारोह के दौरान कहा, स्वर्ण की भूख हंगरी में जाकर खत्म हुई, लेकिन सफलता की इच्छा आगे भी जारी रहेगी। ओपन वर्ग में हमने दबदबा रखा और महिला वर्ग में हमने जीत छीन के ली। शतरंज बोर्ड पर हमारे खिलाड़ी शार्प शूटर साबित हुए। विश्वनाथन आनंद ने जो बीज बोया था वो अब पेड़ बन गया है। 

भारतीय खिलाड़ियों ने किया था ऐतिहासिक प्रदर्शन
भारत के पुरुष और महिला शतरंज खिलाड़ियों ने इतिहास रचते हुए 45वें शतरंज ओलंपियाड में विजेता बनने का गौरव हासिल किया था। शतरंज ओलंपियाड के 97 साल के इतिहास में पहली बार बेटों और बेटियों ने स्वर्ण जीता था। पुरुष टीम ने 11वें और अंतिम दौर में स्लोवेनिया को 3.5-0.5 से हराया और महिला टीम ने अजरबैजान को इसी अंतर से हराया था। इससे पहले 2014 और 2022 में पुरुषों ने कांस्य और महिलाओं ने 2022 में कांस्य पदक जीता था।
विज्ञापन

पीएम मोदी ने की थी विजेताओं से मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बुधवार को शतरंज ओलंपियाड 2024 में इतिहास रचने वाले भारतीय धुरंधरों से मुलाकात की। भारत की पुरुष और महिला टीमों के खिलाड़ियों से पीएम मोदी अपने नई दिल्ली स्थित आवास पर मिले। इस दौरान उन्होंने भारतीय युवाओं के साथ शतरंज की बाजी भी खेली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें