क्या आपने कभी गौर किया है कि जो कपड़े आपको सबसे अधिक पसंद होते है, उसे किसी ना किसी कारण से आप वापस क्यों नहीं पहन पाते। लेकिन अगर आप अपने नए कपड़े नक्षत्र के अनुसार पहनेंगे तो आपके जीवन से कई अच्छे बदलाव भी नजर आएंगे। इसीलिए अब नए कपड़े पहने से पहले एक बार नक्षत्र जरूर देख लें।
स्वास्थ्य भी रहेगा अच्छा
आकाश मंडल में 27 नक्षत्र हैं, जो कि हमाने जीवन में सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह से अपना प्रभाव डालते है। अगर आप नक्षत्र के अनुसार नए कपड़े पहनेंगे तो स्वास्थ्य संबंधी समस्या सुलझने के साथ ही आर्थिक स्थिति भी सुधर सकती हैं।
-जब चंद्रमा अश्विनी में रहे और उस समय अगर आप कोई नई पहनते हैं तो आपके पास कई और भी नए कपड़े आने की संभावना कई गुना बढ़ जाती हैं।
- अगर आप चंद्रमा के भरणी नक्षत्र में रहते हुए नई ड्रेस पहनते हैं, तो वो चोरी हो सकती हैं। इसीलिए कोशिश करें कि इस समय कोई नए कपड़े ना पहनें।
- अगर कृतिका नक्षत्र में चंद्रमा हो तब आपको नए कपड़े पहने बचना चाहिए, आपको आग से खतरा हो सकता है।
- रोहिणी नक्षत्र में चंद्रमा को शुभ माना जाता हैं। अगर आप इस नक्षत्र में कोई नए कपड़े पहनते हैं तो आपकी आर्थिक स्थिति भी सुधर सकती हैं।
- आपके नए कपड़ों के लिहाज से मृगशिरा थोड़ा नुकसानदायक हैं। इसमें नक्षत्र में पहने गए नए कपड़ों को चूहों से खतरा हैं।
- आर्द्रा नक्षत्र में चंद्रमा होने पर नए कपड़े पहनने से आपको धन हानि हो सकती हैं।
- पुनर्वसु नक्षत्र में विपत्ति आ सकती है।
- पुष्य नक्षत्र में नए कपड़े पहनें से आपकों धन की प्राप्ति होगी।
- आश्लेषा नक्षत्र में आपके कपड़े खराब हो सकते हैं।
-मघा नक्षत्र में नए कपड़े पहने से आपके जीवन में उथल—पुथल मच सकती हैं।
-पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में राज्य से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
- उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में नए कपड़े पहनें। इससे आपकी आय में वृद्धि होगी। साथ ही पुरानी बीमारी से भी छुटकारा मिलेगा।
- हस्त नकत्र में नए कपड़े पहनने से आप अपने कॅरिअर में आगे बढ़ेंगे और पढ़ाई में भी सफलता मिलेगी।
- अगर आप चित्रा नक्षत्र में नए कपड़े पहनते हैं तो आपके पास और भी नए कपड़े आएंगे।
- अगर आप खाने- पीने के शौकीन हैं तो यह नक्षत्र आपके लिए शुभ रहेगा। इसमें आप नए कपड़े पहनना ना भूलें।
- विशाखा नक्षत्र में नए कपड़े पहननें से आपको ख्याति मिलेगी।
- अनुराधा नक्षत्र में आपको अच्छे और नए दोस्त मिलेंगे।
- ज्येष्ठा नक्षत्र में नए कपड़े पहनने से आपको हर तरफ से नुकसान हो सकता हैं।
- अगर आप मूल नक्षत्र में नए कपड़े पहनते है तो आप इसे हमेशा के लिए खो सकते हैं।
- धनिष्ठा नक्षत्र में नए कपड़े पहनने से लंबे समय से रूका आपका काम हो जाएगा।
- अगर आप शतभिषा नक्षत्र में नए कपड़े पहनते हैं तो आपको जहर का खतरा हो सकता हैं।
- रेवती नक्षत्र नए कपड़े पहनने वालों के लिए शुभ और मंगलकारी हैं। इसमे आपको धन लाभ हो सकता है और मनपसंद गहनें भी खरीद सकते हैं।