फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chanakya Niti: बुरे वक्त में अपनाएं आचार्य चाणक्य की ये तरकीब, जरूर मिलेगी कामयाबी

Thu, 22 Dec 2022 11:29 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आचार्य चाणक्य ने अपने अनुभव और ज्ञान के आधार पर मनुष्य के जीवन को प्रभावित करने वाली महत्वपूर्ण बातें अपनी नीति शास्त्र में लिखी हैं। साथ ही चाणक्य ने नीति शास्त्र में कुछ ऐसी बातों के बारे में भी जिक्र किया है, जिन्हें ध्यान में रखकर मनुष्य संकट और बुरा वक्त आने पर भी उसका सामना कर लेता है।
विज्ञापन
बुरे वक्त में अपनाएं आचार्य चाणक्य की ये तरकीब - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Chanakya Niti, Motivational Quotes in Hindi, Chanakya Niti For Motivation: महान अर्थशास्त्री और राजनीतिज्ञ आर्चाय चाणक्य ने मनुष्य के जीवन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातों का जिक्र किया है। चाणक्य की ये बातें मनुष्य को जीवन में सही राह दिखाती हैं। आचार्य चाणक्य ने अपने अनुभव और ज्ञान के आधार पर मनुष्य के जीवन को प्रभावित करने वाली महत्वपूर्ण बातें अपनी नीति शास्त्र में लिखी हैं। साथ ही चाणक्य ने नीति शास्त्र में कुछ ऐसी बातों के बारे में भी जिक्र किया है, जिन्हें ध्यान में रखकर मनुष्य संकट और बुरा वक्त आने पर भी उसका सामना कर लेता है। बुरा वक्त आने पर इन बातों को ध्यान में रखना चाहिए। आइए जानते हैं इन बातों के बारे में...

विज्ञापन

 

वार्षिक राशिफल 2023

मेष राशिफल 2023। वृषभ राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023 

 सिंह राशिफल 2023 । कन्या राशिफल 2023 । तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023 
विज्ञापन


 धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023

डर पर काबू
चाणक्य कहते हैं कि बुरा वक्त आने पर इंसान को सबसे पहले अपने डर पर काबू करना चाहिए, क्योंकि डर व्यक्ति को अंदर से कमजोर बनाता है। किसी भी हालात से लड़ने के लिए पहले डर से लड़ना होगा।
 

धैर्य
आचार्य चाणक्य के अनुसार, व्यक्ति को बुरे समय में धैर्य बना कर रखना चाहिए। किसी भी परिस्थिति से घबराना नहीं चाहिए। बुरे समय में अक्सर ऐसा होता है कि व्यक्ति घबरा जाता है और अपना धैर्य खो देता है। इसी चक्कर में कभी-कभी गलत कार्य भी कर बैठता है। व्यक्ति को हमेशा याद रखना चाहिए कि जिस तरह दिन के बाद रात और रात के बाद दिन आता है, उसी तरह बुरे समय जाने के बाद अच्छा समय भी आता है। इसलिए बुरे समय में धैर्य न खोएं।

 

रणनीति बनाकर कर प्रहार करें
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि संकट आने पर उसके कारण और निवारण के बारे में आत्म मंथन करके रणनीति तैयार करनी चाहिए। बुरे समय को एक चुनौती की तरह देखना चाहिए और ठोस रणनीति के साथ प्रहार करना चाहिए। तभी आप उस बुरे वक्त से बाहर निकल पाएंगे।
विज्ञापन

साहस और संयम  
चाणक्य नीति के अनुसार साहस और संयम रखने से व्यक्ति हर मुश्किल का सामना डटकर सकता है। इसलिए व्यक्ति को बुरे समय में हमेशा साहस और संयम को बनाए रखना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें