फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chanakya niti: नीति शास्त्र की इन तीन बातों का रखेंगे ध्यान तो कभी नहीं होंगे असफल

Fri, 24 Sep 2021 07:59 PM IST
शशि सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
विज्ञापन

आचार्य चाणक्य एक श्रेष्ठ विद्वान थे। उन्होंने अपने जीवन में अच्छी और बुरी दोनों परिस्थितियों का सामना किया था। आचार्य चाणक्य ने विषम से से विषम परिस्थितियों में भी अपना धैर्य बनाए रखा और अपनी बुद्धिमत्ता के बल पर अपने शत्रु घनानंद को हराकर इतिहास की धारा को मोड़कर रख दिया। आचार्य चाणक्य एक कुशल कूटनीतिज्ञ रणनीतिकार और अर्थशास्त्री थे। इसी के साथ वे एक योग्य शिक्षक भी थे। उन्होंने विश्वप्रसिद्ध तक्षशिला विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त की और आचार्य के पद पर रहकर विद्यार्थियों को शिक्षित भी किया। आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में धन, शिक्षा, निजी जीवन से लेकर सफलता पाने तक के विषय में महत्वपूर्ण बातें बताई हैं। नीति शास्त्र में तीन बातों के बारे में बताया गया है। परिश्रम करने के साथ अगर इन बातों को ध्यान में रखा जाए तो व्यक्ति कभी असफल नहीं होता है वह एक न एक दिन सफलता अवश्य प्राप्त कर लेता है। तो चलिए जानते हैं कि कौन सी हैं वे तीन बातें।

विज्ञापन

आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
हारे हुए व्यक्ति की सलाह
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि हारे हुए व्यक्ति की बातों को कभी मच्छर नहीं समझना चाहिए। नीति शास्त्र के अनुसार हारे हुए व्यक्ति की बातें अवश्य सुननी चाहिए क्योंकि वह अपने क्षेत्र से संबंधित बारीक से बारीक बात भी बता सकता है। हारे हुए व्यक्ति को एक बार में सफल होने वाले से अधिक अनुभव होता है इसलिए वह जीत का मार्ग दिखाने में आपके लिए एक अच्छा सलाहकार साबित हो सकता है। इसके अलावा आप उसकी गलतियों से सीख लेकर अपने जीवन में उन गलतियों को न दोहराते हुए आगे बढ़ सकते हैं। 

जीते हुए व्यक्ति का अनुभव
यदि आप सफलता पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं तो आपको जीते हुए व्यक्ति के जीवन और उसके संघर्ष के अनुभव के बारे में जरूर जानना चाहिए, क्योंकि इससे आपकों जीतने की प्रेरणा मिलती है और जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरणा और मन में जज्बा होना बहुत जरूरी होता है। यही प्रेरणा आपकों आगे बढ़ने और लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने में सहायता करती है।
 
विज्ञापन

Chanakya Success Mantra - फोटो : social media
स्वयं का दिमाग
चाहे आप किसी की सलाह लें या फिर किसी के जीवन से प्रेरणा लेकिन अंत में सही और गलत का निर्णय तो आपको स्वयं की समझदारी से ही लेना होता है। स्वयं के दिमाग का सही इस्तेमाल करते हुए आगे बढ़ना चाहिए। एक न एक दिन सफलता अवश्य ही आपके कदम चूमेगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें