आचार्य चाणक्य एक श्रेष्ठ विद्वान तो थे ही साथ ही वे एक अच्छे शिक्षक भी थे। इन्होंने विश्वप्रसिद्ध तक्षशिला विश्वविद्यालय से शिक्षा ग्रहण की और वहीं पर आचार्य के पद पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन भी किया। ये एक कुशल कूटनीतिज्ञ, रणनीतिकार और अर्थशास्त्री भी थे। आचार्य चाणक्य ने अपने जीवन में विषम से विषम परिस्थितियों का सामना किया था परंतु कभी हार नहीं मानी और अपने लक्ष्य को प्राप्त किया। इनके द्वारा लिखे गए नीतिशास्त्र में सफलता पाने के लिए कई महत्वपूर्ण बातें बताई गई हैं यदि मनुष्य इन बातों का अपने जीवन में अनुसरण करें तो एक न एक दिन अवश्य ही सफलता प्राप्त होती है। तो चलिए जानते हैं कि सफलता प्राप्ति के विषय में क्या कहती है चाणक्य नीति।