ऐसे घर में हमेशा बनी रहती हैं खुशियां
- आचार्य चाणक्य के अनुसार जिस घर में पुत्र और पुत्रियां अच्छी बुद्धि से युक्त हों और पत्नी मृदुभाषिणी हो, वहां हमेशा खुशियां बनी रहती है। साथ ही उसी का घर सुखी हो सकता है।
- चाणक्य के अनुसार जिस परिवार में सभी परिश्रम करने वाले और ईमानदारी से धन कमाने वाले रहते हों, वहां हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है।
- जिस घर में अतिथियों का आदर-सम्मान होता है उस घर में हमेशा सकारात्मकता बनी रहती है। साथ ही उस परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
- आचार्य चाणक्य के अनुसार जिस परिवार में रोजाना समय के अनुसार पूजा-अर्चना की जाती है। वहां भी हमेशा सुख रहता है
- चाणक्य के अनुसार जिस घर में सदा सज्जन पुरुषों का संग अथवा संगति करने का अवसर मिलता है, वहां भी सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
- जिस परिवार में महिलाओं को देवी समान माना जाता हो वहां हमेशा खुशहाली रहती है। साथ ही घर से सभी नकारात्मक ऊर्जा चली जाती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है