फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाणक्य नीति: इन चार गुणों वाला व्यक्ति कभी नहीं होता असफल, हर कदम पर मिलती है सफलता

Wed, 31 Jan 2024 10:32 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चाणक्य की नीतियां देशभर में प्रसिद्ध हैं। उनकी नीतियों के जरिए कोई भी इंसान अपने जीवन के बेहतरीन बना सकता है। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति शास्त्र में कुछ ऐसी आदतों के बारे में भी जिक्र किया है जो व्यक्ति को कभी असफल नहीं होने देती हैं।
विज्ञापन
चाणक्य नीति - फोटो : Facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महान अर्थशास्त्री आचार्य चाणक्य ने एक नीति शास्त्र की रचना की है, जिसे चाणक्य नीति के नाम से जाना जाता है। अपनी नीति शास्त्र में उन्होंने जीवन के हर पहलू के बारे में बताया है। आचार्य चाणक्य श्रेष्ठ विद्वान, अच्छे शिक्षक के अलावा एक कुशल कूटनीतिज्ञ, रणनीतिकार और अर्थशास्त्री भी थे। चाणक्य की नीतियां देशभर में प्रसिद्ध हैं। उनकी नीतियों के जरिए कोई भी इंसान अपने जीवन के बेहतरीन बना सकता है। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति शास्त्र में कुछ ऐसी आदतों के बारे में भी जिक्र किया है जो व्यक्ति को कभी असफल नहीं होने देती हैं। इन आदतों वाला व्यक्ति जीवन में हमेशा ऊंचाइयों को छूता है। चलिए जानते हैं उन गुणों के बारे में जो व्यक्ति को सफल बनाते हैं... 

विज्ञापन


सकारात्मक सोच
सकारात्मक सोच रखने वाला व्यक्ति बड़ी से बड़ी चुनौती को आसानी से हराने में सक्षम होता है। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जो व्यक्ति कठिन परिस्थिति में चुनौतियों से घबराकर बैठ जाता है वह कभी भी सफल नहीं होता है। परंतु सकारात्मक सोच वाला व्यक्ति चुनौतियों को मात देकर सफलता की मंजिल को प्राप्त करता है।

मेहनती
आचार्य चाणक्य के अनुसार वही व्यक्ति सफलता के शिखर पर पहुंचता है जो बहुत ही मेहनती होता है। सफल व्यक्ति मेहनत करना कभी भी नहीं छोड़ता है। वहीं जो लोग भाग्य के भरोसे बैठ जाते हैं उन्हें सफलता कभी नहीं मिलती है।
विज्ञापन


जो रहते हैं सक्रिय
चाणक्य नीति के अनुसार निष्क्रियता इंसान को सफलता से कोसों दूर रखती है। लेकिन जो व्यक्ति सक्रिय होता है। अपने कार्य को लेकर तत्परता दिखाता है। वह व्यक्ति जरूर सफलता की ऊंचाई को छूता है। अगर आप जिंदगी में सफलता चाहते हैं तो यह बहुत जरूरी है कि आप अपने क्षेत्र में सक्रिय बने रहें।

रिश्ते
सभी के साथ अच्छे संबंध बनाना अपने आप में एक शानदार कला है। हर किसी में ऐसी कला नहीं होती है, लेकिन जिसके पास होती है वह व्यक्ति सफल माना जाता है। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि आप जिस क्षेत्र में कार्य कर अपना सिक्का जमाना चाहते हैं, आपको उस क्षेत्र के लोगों से अच्छे संबंध स्थापित करने चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें