नरेन्द्र मोदी इन दिनों नेपाल की यात्रा पर है। नेपाल में मोदी ने सावन के अंतिम सोमवार को एक बड़ा काम किया है। इस काम का लाभ इन्हें इस जन्म में और अगले जन्म में भी प्राप्त होगा।
अगर आप यह सोच रहे हैं कि मोदी ने ऐसा क्या किया है जो इन्हें अगले जन्म में भी लाभ दिलाएगा तो इसका जवाब शास्त्रों में है।
सावन में मोदी ने किया यह बड़ा काम
सावन का महीना 10 अगस्त रक्षाबंधन के दिन समाप्त होने जा रहा है। इसलिए सावन का अंतिम सोमवार 4 तारीख को माना गया है। शास्त्रों में सावन को भगवान शिव का महीना कहा गया है।
इस मास में भगवान शिव की पूजा और जलाभिषेक का बड़ा ही महत्व है। इसमें अगर ज्योतिर्लिंग पर जलाभिषेक का सौभाग्य मिल जाए तो इसे सोने पर सुहागा माना जाना चाहिए।
मोदी का यह काम अगले जन्म में भी साथ देगा
नरेन्द्र मोदी ने सावन के अंतिम सोमवार को नेपाल में स्थित पशुपतिनाथ ज्योतिर्लिंग का पंचामृत से जलाभिक करने का सौभाग्य प्राप्त किया है। पशुपतिनाथ ज्योर्तिलिंग को भारत में स्थित केदरनाथ ज्योतिर्लिंग का आधा हिस्सा माना जाता है।
माना जाता है कि जो व्यक्ति इस ज्योतिर्लिंग का दर्शन और जलाभिषेक करता है उसे शिवलोक में स्थान प्राप्त होता है अथवा अपने पुण्य से अगले जन्म में भी सुख और ऐश्वर्य प्राप्त करता है।