फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2024: सावन शुरू होने से पहले घर में कर लें ये परिवर्तन, अन्यथा बढ़ सकती है परेशानी

Sun, 14 Jul 2024 07:32 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस साल सावन का महीना सोमवार से शुरू हो रहा है इसलिए सावन महीने का महत्व और भी बढ़ गया है।  ऐसे में आइए जानते हैं कि शुरू करने से पहले आपको अपने घर में क्या बदलाव करने चाहिए।
विज्ञापन
सावन से पहले घर में करें ये बदलाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Sawan 2024: सावन का महीना 22 जुलाई 2024 से शुरू हो रहा है। भगवान शिव को समर्पित इस महीने में शिव भक्त व्रत रखते हैं और शिव की पूजा करते हैं। इस साल सावन का महीना सोमवार से शुरू हो रहा है इसलिए सावन महीने का महत्व और भी बढ़ गया है।  ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि शुरू करने से पहले आपको अपने घर में क्या बदलाव करने चाहिए। ये बदलाव आपके जीवन में सकारात्मकता ला सकते हैं। यदि आप ये बदलाव नहीं करते हैं तो आप शिव जी की कृपा से वंचित हो सकते हैं।

विज्ञापन

सावन से पहले घर में करें ये बदलाव - फोटो : amar ujala
सावन शुरू होने से पहले घर लाएं ये चीजें
भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए आपको सावन से पहले ही एक त्रिशूल लाना चाहिए। यह त्रिशूल चांदी या तांबे का हो सकता है। इस त्रिशूल को आप घर के हॉल में स्थापित करते हैं। ऐसा करने से घर की नकारात्मकता दूर होती है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

Shravan Month 2024: इस तिथि से शुरू हो रहा है श्रावण मास, जानें कब-कब पड़ेंगे सावन सोमवार

सावन से पहले कर लें सफाई
सावन शुरू होने से पूर्व ही आपको पूरे घर की साफ-सफाई कर लेनी चाहिए। साथ ही पूजा स्थल को भी साफ करना चाहिए और गंगाजल का छिड़काव करने के बाद शिव-पार्वती की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करनी चाहिए।

सावन से पहले घर में करें ये बदलाव - फोटो : istock
जल में प्रवाहित कर दें खंडित मूर्तियों को
किसी भी भगवान की खंडित मूर्ति को घर में रखना अच्छा नहीं माना जाता, इसलिए सावन शुरू होने से पहले आपको खंडित मूर्तियों को किसी नदी में प्रवाहित कर देना चाहिए। अगर आसपास नदी न हो तो इन मूर्तियों को आप किसी मंदिर में या फिर पीपल के पेड़ के नीचे  रखकर आ सकते हैं।

तामसिक पदार्थों को करें घर से दूर
अगर घर में मदिरा, सिगरेट जैसे तामसिक पदार्थ हैं तो उसे घर से दूर आपको कर देना चाहिए। इसके साथ ही सावन में प्याज और लहसुन का सेवन भी वर्जित होता है, इसलिए इनका सेवन सावन शुरू होने से पहले ही कर लें।
विज्ञापन

सावन से पहले घर में करें ये बदलाव - फोटो : freepik
जमीन पर सोने की करें व्यवस्था
सावन के महीने में आपको जमीन पर सोना चाहिए। ऐसा करने से आपको शिव कृपा तो प्राप्त होती ही है, साथ ही आपकी सेहत में भी अच्छे बदलाव देखने को मिलते हैं।

ध्यान करने के लिए बनाए स्थान
सावन के महीने में शिव जी का ध्यान करना और उनके मंत्रों का जप करना अत्यंत मंगलकारी होता है। इसलिए आपको अपने घर में एक ऐसा स्थान सावन के दौरान बनाना चाहिए जहां लोगों का आना जाना ज्यादा न हो, जहां शांति बाकी कमरों की तुलना में ज्यादा हो। यहां बैठकर आपको शिव जी का ध्यान करना चाहिए। 

Sawan 2024 Date: इस शुभ योग में होगी सावन की शुरुआत, जानें सावन सोमवार का महत्व और तिथि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें