फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pitru Paksha: ये संकेत बताते हैं कि पितृ हैं नाराज, गलती से भी न करें अनदेखी

Mon, 09 Sep 2024 02:41 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, पितृ पक्ष भाद्रपद माह में शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन शुरू होता है। इसका समापन आश्विन माह की अमावस्या के दिन होता है। इन 15 दिनों में लोग अपने पूर्वजों को याद करते हैं और उनके लिए तर्पण, श्राद्ध और पिंडदान करते हैं।
विज्ञापन
kaise pehchane pitra dosh - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Pitru Dosh Ke Sanket: सनातन धर्म में पितृ पक्ष का बहुत महत्व है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, पितृ पक्ष भाद्रपद माह में शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन शुरू होता है। इसका समापन आश्विन माह की अमावस्या के दिन होता है। इन 15 दिनों में लोग अपने पूर्वजों को याद करते हैं और उनके लिए तर्पण, श्राद्ध और पिंडदान करते हैं। ऐसा माना जाता है कि पितरों के नाराज होने पर जीवन में उथल-पुथल मच सकती है। सुखी जीवन के लिए जरूरी है कि हमारे पूर्वज खुश रहें। कुछ ऐसे संकेत हैं  जिससे पता चलता है कि हमारे पूर्वजों हमसे नाराज हैं। आइए जानते हैं- 

विज्ञापन


पितृपक्ष में श्राद्ध का महत्व
ऐसा माना जाता है कि पितृ पक्ष के दौरान विभिन्न पितृ अनुष्ठान करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। लोगों को अपने पूर्वजों से आशीर्वाद मिलता है। यह जीवन की सभी समस्याओं का अंत है। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। ऐसा माना जाता है कि पित्रो पक्ष के दौरान पूर्वज धरती पर आए थे।

पितरों के नाराज होने के लक्षण  

1. यदि आप कुछ दिनों से कुछ करने के बारे में सोच रहे हैं और उसमें हमेशा बाधाएं आ रही हैं या लाख कोशिशों के बावजूद भी सफलता नहीं मिल रही है, तो इसका मतलब है कि आपके पूर्वज आपसे नाराज हैं।
विज्ञापन

2. अगर आप या आपके परिवार में अक्सर खाना खाते समय बाल नजर आते हैं तो इसे नजरअंदाज न करें। हिंदू मान्यता के अनुसार यह एक महत्वपूर्ण संकेत है कि पितृ नाराज हैं।
3. यदि घर में बिना किसी कारण के बहुत झगड़े और मतभेद होते हैं और परिवार के सदस्यों के बीच अनावश्यक मतभेद होते हैं, तो यह भी पितृ दोष का कारण हो सकता है।
4. तीज त्योहार या शुभ कार्यों में बाधाएं आएं पितरों की नाराजगी व्यक्त करती हैं। इससे पता चलता है कि आपके पूर्वज दुखी हैं।

पितरों को प्रसन्न करने के उपाय 

  • यदि आप अपने घर में अपने पूर्वजों की मुस्कुराती हुई तस्वीरें लगाते हैं तो आपके पूर्वज खुश रहेंगे, लेकिन ध्यान रखें कि आपके पूर्वजों की तस्वीरें आपके घर के दक्षिण-पश्चिम दीवार या कोने पर लगानी चाहिए। इससे पितरों का विशेष आशीर्वाद मिलता है। पितृ पक्ष के दौरान श्राद्ध, तर्पण या पिंडदान अवश्य करें। पितृ पक्ष के दिन ब्राह्मणों को भोजन दान करते हैं।
  • अगर आपको लगता है कि आपके घर में पितृ दोष है तो आपको अपने पूर्वजों की मुस्कुराती हुई फोटो अपने घर में लगानी चाहिए। इस तस्वीर को घर के दक्षिण पश्चिम दीवार या कोने में लगाना चाहिए। 
  • मान्यताओं के अनुसार सुबह उठकर अपने पितरों को प्रणाम करना चाहिए और उनकी तस्वीर पर फूलों की माला चढ़ाने से पितर प्रसन्न रहते हैं।
  • आपको अपने पूर्वजों के विशेष दिनों, जैसे उनकी बरसी आदि मनानी चाहिए। इससे पितर प्रसन्न होते हैं। इस दिन गरीबों और जरूरतमंदों को दान करें। ऐसे में पितरों का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा।

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें