अक्टूबर व नवंबर माह के त्योहारों की तारीख
- फोटो : self
अभी हाल ही में नवरात्रि और दशहरा जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों का समापन हुआ है लेकिन अब भी एक के बाद एक बड़े त्योहार एक साथ आ रहे हैं। शरद पूर्णिमा के साथ ही कार्तिक मास भी आरंभ हो जाएगा। इस पूरे माह को जप, तप और उपवास का माह माना गया है। कार्तिक माह कृष्ण जी को अति प्रिय है साथ ही में इस माह में हिंदू धर्म के सभी बड़े त्योहार भी पड़ते हैं। इसके बाद करवा चौथ से शुरु होकर गोवर्धन पूजा और उसके बाद भाई दूज तक कई प्रमुख त्योहार पड़ रहे हैं। इसलिए कई बार त्योहारों की तारीख को लेकर किसी तरह की असमंजस की स्थिति भी बन जाती है। त्योहारों की तारीख को लेकर किसी तरह की असमंजस न रहे इसलिए यहां जानिए शरद पूर्णिमा से लेकर दीवाली, धनतेरस, भाईदूज व छठ पूजा तक की सभी त्योहारों की महत्वपूर्ण तिथियां।
अक्तूबर 2021 के त्योहार
| तारीख |
त्योहार |
| 19 अक्टूबर |
शरद पूर्णिमा |
| 24 अक्टूबर |
करवा चौथ |
| 21 अक्टूबर |
कार्तिक मास आरंभ |
| 28 अक्टूबर |
अहोई अष्टमी |
नवंबर 2021 व्रत व त्योहार
| तारीख |
त्योहार |
| 01 नवंबर |
रमा एकादशी |
| 02 नवंबर |
धनतेरस |
| 04 नवंबर |
दिवाली व नरक चतुर्दशी |
| 05 नवंबर |
गोवर्धन पूजा |
| 06 नवंबर |
भाई दूज |
| 10 नवंबर |
छठ पूजा |