फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरद पूर्णिमा से भाईदूज व छठ पूजा तक, अक्टूबर-नवंबर में पड़ रहे हैं ये बड़े त्योहार, जानिए सभी त्योहारों की तारीख

Sun, 17 Oct 2021 03:24 PM IST
शशि सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अक्टूबर व नवंबर माह के त्योहारों की तारीख - फोटो : self
विज्ञापन

अभी हाल ही में नवरात्रि और दशहरा जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों का समापन हुआ है लेकिन अब भी एक के बाद एक बड़े त्योहार एक साथ आ रहे हैं। शरद पूर्णिमा के साथ ही कार्तिक मास भी आरंभ हो जाएगा। इस पूरे माह को जप, तप  और उपवास का माह माना गया है। कार्तिक माह कृष्ण जी को अति प्रिय है साथ ही में इस माह में हिंदू धर्म के सभी बड़े त्योहार भी पड़ते हैं। इसके बाद करवा चौथ से शुरु होकर गोवर्धन पूजा और उसके बाद भाई दूज तक कई प्रमुख त्योहार पड़ रहे हैं। इसलिए कई बार त्योहारों की तारीख को लेकर किसी तरह की असमंजस की स्थिति भी बन जाती है। त्योहारों की तारीख को लेकर किसी तरह की असमंजस न रहे इसलिए यहां जानिए शरद पूर्णिमा से लेकर दीवाली, धनतेरस, भाईदूज व छठ पूजा तक की सभी त्योहारों की महत्वपूर्ण तिथियां।

विज्ञापन
Trending Videos

अक्तूबर 2021 के त्योहार
 
  तारीख   त्योहार
 19 अक्टूबर  शरद पूर्णिमा
 24 अक्टूबर  करवा चौथ
 21 अक्टूबर  कार्तिक मास आरंभ
 28 अक्टूबर  अहोई अष्टमी
 
विज्ञापन

  
नवंबर 2021 व्रत व त्योहार
 
 तारीख  त्योहार
 01 नवंबर  रमा एकादशी
 02 नवंबर    धनतेरस
 04 नवंबर    दिवाली व नरक चतुर्दशी
 05 नवंबर      गोवर्धन पूजा
 06 नवंबर      भाई दूज
 10 नवंबर      छठ पूजा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें