काला रंग
काले रंग को अशुभता और नकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है, इसलिए हिंदू धर्म में कोई भी शुभ कार्य या धार्मिक अनुष्ठान के समय काला रंग पहनने से मना किया जाता है। मंगलसूत्र में काले रंग के मोती का प्रयोग केवल बुरी नजर से बचाने के लिए किया जाता है इसलिए मंगलसूत्र व काजल के सिवाय किसी भी तरह से काले रंग का प्रयोग नहीं करना चाहिए। खासतौर पर सुहगिन स्त्रियों को ध्यान रखना चाहिए कि करवा चौथ पर काले रंग के वस्त्र धारण न करें।
सफेद रंग
सफेद रंग भले ही शांति और सौम्यता का प्रतीक माना जाता है लेकिन सनातन धर्म में सुहगिनों के लिए यह रंग पहनना अशुभ माना जाता है, इसलिए करवा चौथ पर सुहागिन महिलाओं को भूलकर भी सफेद रंग की साड़ी आदि नहीं पहनने चाहिए। इसी के साथ सफेद रंग की चीजों जैसे दही, दूध, चावल या सफेद वस्त्र आदि भी इस दिन दान नहीं करने चाहिए।
भूरा रंग
वैसे तो भूरा रंग अशुभ नहीं माना जाता है लेकिन कहा जाता है कि इस रंग पर राहु-केतु का प्रभाव होता है इसलिए सुहगिन महिलाओं को करवाचौथ पर भूरे रंग के कपड़े पहनने से भी बचना चाहिए।
करवा चौथ पर पहने शुभ रंगों के कपड़े (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : istock
सुहगिन स्त्रियों के लिए ये रंग रहते हैं शुभ
सुहागिन स्त्रियों के लिए लाल, गुलाबी, पीला, हरा, महरून रंग पहनना शुभ माना जाता है। इस दिन महिलाओं को इन्हीं में से किसी रंग के कपड़े पहनने चाहिए और पूजा के समय यदि लाल वस्त्र धारण करें तो अत्यंत शुभ रहेगा। करवा चौथ पर शादी का जोड़ा पहनना बहुत शुभ माना जाता है।