कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि आरंभ- 24 अक्टूबर 2021 रविवार सुबह 3 बजकर 1 मिनट पर से
कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि समाप्त- 25 अक्टूबर को सुबह 5 बजकर 43 मिनट पर
चांद निकलने का समय- रात्रि 08 बजकर 11 मिनट पर
पूजन का शुभ मुहूर्त- शाम को 06 बजकर 55 मिनट से लेकर रात में 08 बजकर 51 मिनट तक
शाम को शुभ मुहूर्त में कथा आदि पढ़ें और रात्रि में चंद्रमा निकलने के बाद पूजन करें और चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण करें।
पुरूषों को भीीकरवा चौथ पर इन कुुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि दांपत्य जीवन खुशहाल बना रहे और देवी-देवताओं का पूर्ण आशीर्वाद प्राप्त हो।
- इस दिन पुरूषों को अपनी पत्नी से वाद-विवाद नहीं करना चाहिए।
- इस दिन क्रोध और अहंकार से बचना चाहिए और पत्नी के साथ अन्य स्त्रियों का भी सम्मान करना चाहिए।
- अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखें और बड़े बुजुर्गो का सम्मान करें व पति-पत्नी दोनों एक साथ बड़े-बुजुर्गो का आशीर्वाद लें।