कर्ज से छुटकारा पाने के लिए करें ये उपाय
- शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने का विधान है। इस दिन उनकी पूजा में कमल का फूल, फल और मिठाई शामिल करें। इसके बाद विधिनुसार मां लक्ष्मी की पूजा करें। माना जाता है कि शुक्रवार के दिन विधिनुसार देवी की पूजा करने से कर्ज से मुक्ति मिलती है।
- कर्ज से मुक्ति पाने के लिए मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं। इसके बाद कन्याओं को भी खीर खिलाएं। माना जाता है कि इससे व्यक्ति की आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।
- कर्ज से मुक्ति पाने के लिए शुक्रवार के दिन दान करें। माना जाता है कि दान करने से व्यक्ति के भाग्य में वृद्धि होती है। आप मां लक्ष्मी का नाम लेते हुए अपनी श्रद्धा अनुसार दान कर सकते हैं।
- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार काली चींटियों को चीनी खिलाएं। इससे बरकत होती है और रूक हुए कार्यों को भी गति मिलती है।
- माना जाता है कि लक्ष्मी जी को लाल गुलाब का फूल चढ़ाने से परिवार में खुशियां बनी रहती है। आप लगातार 5 शुक्रवार तक ऐसा करें, इससे जीवन में सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
सुख-समृद्धि के लिए मंत्र
या रक्ताम्बुजवासिनी विलासिनी चण्डांशु तेजस्विनी।
या रक्ता रुधिराम्बरा हरिसखी या श्री मनोल्हादिनी ॥
या रत्नाकरमन्थनात्प्रगटिता विष्णोस्वया गेहिनी।
सा मां पातु मनोरमा भगवती लक्ष्मीश्च पद्मावती ॥
लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने का मंत्र
ऊँ महालक्ष्म्यै नमो नमः । ऊँ विष्णुप्रियायै नमो नमः ।।
ऊँ धनप्रदायै नमो नमः । ऊँ विश्वजन्नयै नमो नमः ।।
लक्ष्मी जी का बीज मंत्र
ऊँ श्रींह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नम:।।
श्री लक्ष्मी महामंत्र
ऊँ श्रीं ल्कीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।