ध्यान, धारणा, समाधि का योग से क्या संबंध है ?
महर्षि पतंजलि को दुनिया का पहला योग गुरु माना जाता है। उन्होंने योग के अभ्यास और दर्शन पर गहरा प्रभाव डाला है। साथ ही योग के 196 मुद्राओं को आम लोगों के लिए सहेजा है। योग के आठ अंग माने जाते हैं, जिसे अष्टांग कहते हैं। इनमें यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान और समाधि का नाम शामिल है। अष्टांग योग करने से शारीरिक रूप से ताकत और मांसपेशियां मजबूत होती हैं। शरीर के सभी अंगों को मजबूत करने के लिए योग के इन आठों अंगों का अभ्यास करना अनिवार्य है। इससे शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार से शांति भी मिलती है। दूसरे शब्दों में कहे तो ध्यान, धारणा और समाधि ये सभी योग के चरण है, जो एक साथ मिलकर अष्टांग का निर्माण करते है।
ध्यान, धारणा और समाधि में अंतर
ध्यान, धारणा, समाधि ये योग के चरण माने जाते हैं। ध्यान करते समय व्यक्ति अपनी एकाग्रता को गहराई तक ले जाने का प्रयास करता है, जिससे एकाग्र क्षमता बढ़ती है। साथ ही इसे करने से मन के विचलन को भी कम किया जाता है। वहीं धारणा की हमारे जीवन में अहम भूमिका होती है। धारणा में व्यक्ति बाहरी चीजों से मन हटाकर एक बिंदु पर स्थिर होता है। इसमें मन पूरी तरह से शांत और किसी एक चीज पर केंद्रित हो जाता है। इस दौरान व्यक्ति को आंतरिक शांति और स्पष्टता का अनुभव होता है। इसके अलावा समाधि, जिसे योग का अंतिम स्तर माना जाता है। इसे आध्यात्मिक और ध्यान की उच्च अवस्था कहते है, जिसमें व्यक्ति को शांति और सुकून का अनुभव होता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है