फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये है इमली के पेड़ पर 'भूत का राज'

Fri, 21 Jun 2013 07:44 AM IST
राकेश/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बचपन में आपने भी बड़े बुजुर्गों के मुंह से सुना होगा कि इमली के पेड़ के पास मत जाता, भूत लिपट जाएंगे। दूसरी तरफ इमली का खट्टा मीठा स्वाद आपको चोरी छिपे ही सही लेकिन इमली तोड़ने को उत्साहित करता होगा। लेकिन क्या वाकई इमली के पेड़ पर भूत प्रेत बसते हैं?
विज्ञापन


पुरानी पीढ़ी के लोग तो सबूत देकर बताते हैं कि इमली के पेड़ पर भूतों का डेरा होता है। इसके आस-पास भी फटकने से भूत पकड़ लेता है और आप बीमार हो सकते हैं।

बुजुर्गों की इन बात में सच्चाई भी है क्योंकि इमली के आस-पास लंबे समय तक रहने पर जी मिचलाना, चक्कर आना, कमजोरी का एहसास होना जैसे लक्षण नजर आने लगते हैं।
विज्ञापन


भूत लगने के जो लक्षण बताये जाते हैं उनमें भी ये सामान्य लक्षण हैं। लेकिन यह इमली के पेड़ पर मौजूद भूत प्रेत के कारण नहीं होता है। इसका एक वैज्ञानिक कारण है। दरअसल इमली के पेड़ के आस-पास के वातावरण में अम्लीयता काफी अधिक होती है जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती है।

इस वजह से शरीर में प्राण वायु ऑक्सीजन के साथ अम्ल भी हमारे शरीर में प्रवेश कर जाती है। जिससे स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। संभव है कि इमली के अम्लीय प्रभाव से बचाव के लिए लोगों ने इसे भूत-प्रेत से जोड़ दिया ताकि वहां कोई न जाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें