Falgun Month Start Date 2024: धार्मिक दृष्टिकोण से फाल्गुन का महीना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस माह में शिव जी, भगवान श्री कृष्ण और चंद्र देव की उपासना की जाती है। वहीं शास्त्रों में कुछ ऐसे कार्यों का वर्णन है, जिन्हें भूलकर भी फाल्गुन माह में नहीं करना चाहिए, वरना जीवन में कष्ट झेलने पड़ते हैं।
Falgun Month Start Date 2024: फाल्गुन मास की शुरुआत 25 फरवरी 2024, रविवार से हो चुकी है। इस माह का समापन 25 मार्च 2024 को होगा। ये साल का आखिरी महीना होता है। फाल्गुन के महीने को ऊर्जा और यौवन का महीना माना जाता है। कहा जाता है कि इस महीने में वातावरण खुशनुमा हो जाता है और हर जगह नई उमंग छा जाती है। धार्मिक दृष्टिकोण से भी फाल्गुन का महीना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस माह में शिव जी, भगवान श्री कृष्ण और चंद्र देव की उपासना की जाती है। साथ ही इस महीने होली, महाशिवरात्रि आदि प्रमुख व्रत-त्योहार मनाए भी जाते हैं। वहीं शास्त्रों में कुछ ऐसे कार्यों का वर्णन है, जिन्हें भूलकर भी फाल्गुन माह में नहीं करना चाहिए, वरना जीवन में कष्ट झेलने पड़ते हैं। चलिए जानते फाल्गुन माह में क्या करें और क्या न करें...
फाल्गुन महीने में भगवान कृष्ण की पूजा करना शुभ माना जाता है। इस माह में रंग, अबीर, गुलाल से कान्हा की पूजा करें। इससे चिड़चिड़ापन नहीं रहता है और क्रोध पर काबू पाने की शक्ति मिलती है। साथ ही श्रीकृष्ण की कृपा से मनचाहा जीवनसाथी मिलता है।
यदि आपके वैवाहिक जीवन में प्यार खत्म हो गया है और पति-पत्नी के बीच सामंजस नहीं रहता है तो फाल्गुन के महीने में श्रीकृष्ण को मोरपंख अर्पित करें। इससे लाभ मिलता है।
ऐसा माना जाता है कि फाल्गुन माह में चंद्र देव का जन्म हुआ था, इसलिए इस माह चंद्रमा की पूजा करें और चंद्र संबंधी चीजें जैसे मोती, दूध, दही, चावल, चीनी का दान करें। इससे चंद्र दोष दूर होता है और मानसिक शांति मिलती है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आर्थिक लाभ पाने के लिए फाल्गुन के महीने में सुगंधित परफ्यूम का इस्तेमाल करें, चंदन का इत्र या रंग-बिरंगे फूल अपने आसपास रखें। इससे शुक्र देव प्रसन्न होते हैं और धन लाभ मिलता है।