नौकरी से जुड़ी दिक्कतें होंगी दूर
सोमवार के दिन एक सफेद कपड़ा लें और उसमें चावल बांधकर मां काली के चरणों में रख दें। मान्यता है कि इससे नौकरी से जुड़ी समस्याएं दूर हो जाएंगी। इसके अलावा रोजाना पक्षियों को सात प्रकार के अनाजों का दाना डालें। कहते हैं ये उपाय करने से आपकी नौकरी से जुड़ी समस्या दूर हो सकती है।
भगवान शिव (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Social media
भगवान शिव का करें जलाभिषेक
सोमवार के दिन शिव मंदिर में जाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करें और फिर शिवजी को अखंड अक्षत चढ़ाएं। इसके साथ ही आप सोमवार व्रत भी रख सकते हैं। ये उपाय आपकी नौकरी से जुड़ी कामना को पूरा कर देंगे।
हनुमान जी की करें आराधना
अगर आप नौकरी से जुड़ी समस्या से परेशान हैं तो आपको अपने घर पर उड़ती हुए हनुमान जी की तस्वीर लगानी चाहिए। इसके बाद उनकी नियमित पूजा करें और मंगलवार के दिन बजरंग बाण का पाठ करें। ऐसा करने से नौकरी में आने वाली बाधाएं दूर हो जाएंगी।
हनुमान चालीसा का पाठ करें
- फोटो : अमर उजाला
इंटरव्यू के लिए जा रहे हैं तो उससे पहले करें यह उपाय
यदि आप नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो घर से निकलने से पहले हनुमान चालीसा का पाठ करें। इसके साथ ही घर से निकलने से पहले एक चम्मच दही और चीनी जरूर खाएं। इस उपाय को बेहद ही कारगर माना जाता है। घर से निकलते समय दायां पैर घर से बाहर निकालें।