आसाराम के करीबी लोग अब आसाराम से कन्नी काटने लगे हैं। ऐसे में जेल से छूटने का कोई रास्ता नहीं देखकर आसाराम को अब मंत्र ही अपने नजर आ रहे हैं।
आसाराम के आश्रम की ओर से समर्थकों के पास एक मैसेज भेजा जा रहा है जिसमें उनसे कहा जा रहा है कि आसाराम जी बापू पर आई आपदा को दूर करने के लिए ‘ॐ ह्रीं ॐ’ मंत्र का जप करें। मंत्र जप के बाद इसी मंत्र से हवन भी करें।
ज्योतिषशास्त्र के विद्वान एवं तंत्र मंत्र के जानकार पंण्डित जयगोविंद शास्त्री बताते हैं कि आसाराम को अभी इस मंत्र के जप से भी मुक्ति नहीं मिलने वाली है। क्योंकि जिस बीज मंत्र का जप करने के लिए कहा जा रहा है वह माता लक्ष्मी का सात्विक बीज मंत्र है।
स्त्रियों में लक्ष्मी का वास माना जाता है। आसाराम ने स्त्री का अपमान किया है। ऐसे में लक्ष्मी के बीज मंत्र का जप करने से इनकी मुसीबत कम होने की बजाय और बढ़ सकती है।