फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या केदारनाथ से हट गया शनि का साया?

Tue, 03 Sep 2013 08:41 AM IST
राकेश/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
खबर है कि केदारनाथ मंदिर की सफाई का काम लगभग समाप्त हो गया है और 11 सितंबर से बाबा केदारनाथ की पूजा शुरू होगी। यानी 16 जून को आयी तबाही के बाद से विरान पड़ा केदारनाथ मंदिर एक बार फिर से वैदिक मंत्रों और केदारनाथ के जयकारे से गूंजायमान होगा। लेकिन सवाल उठता है कि क्या केदारनाथ पर छाया शनि का साया अब समाप्त हो गया है।
विज्ञापन


क्या फिर से केदारनाथ में ऐसी तबाही नहीं आएगी। फिलहाल यात्रा मार्ग की सुविधा नहीं होने से श्रद्घालुओं के लिए केदारनाथ की यात्रा बंद रहेगी लेकिन जब मार्ग बन जाएगा और श्रद्घालु एक बार फिर केदारनाथ की यात्रा का साहस जुटाएंगे तो केदारनाथ में फिर ऐसी घटना नहीं होगी इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा।

ग्रह नक्षत्रों और ज्योतिषशास्त्र की दृष्टि से भविष्य में झांकने की कोशिश करें तो ज्ञात होता है कि केदारनाथ में तबाही के बादल 15 जून को मंडराने लगे थे। इस दिन शनिवार था। केदारनाथ मंदिर से बाबा केदारनाथ की चल मूर्ति को शनिवार 22 जून को उखीमठ लाया गया।
विज्ञापन


केदारनाथ पर छाया शनि का साया!

और 29 जून को मंदिर की सफाई का दिन तय हुआ। इस दिन भी शनिवार था। और अब 11 सितम्बर को मंदिर में पूजा शुरू की जा रही है। इस दिन भले ही बुधवार है लेकिन अंकशास्त्र के अनुसार इस दिन का योग (1+1+9+2+0+1+3= 1+7= 8) प्राप्त होता है जो शनि का अंक है। यानी केदारनाथ में आई तबाही से लेकर पूजा शुरू होने तक शनि का साया बना हुआ है।

केदारनाथ में अब दिखेंगे एक नए देवता

ऐसे में केदारनाथ मंदिर की सुरक्षा और तीर्थयात्रियों की रक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम का ध्यान देना होगा। अन्यथा संभव है कि फिर से केदारनाथ में अनहोनी घट सकती है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें