मार्गशीष माह की पूर्णिमा को अन्नपूर्णा जयंती भी मनाई जाती हैं इसलिए इस दिन का महत्व बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। इस बार अन्नपूर्णा जयंती 29 दिसंबर को मनाई जाएगी। इस दिन को मां अन्नपूर्णा के प्राक्ट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को अन्न के सम्मान के दिवस के रूप में भी मनाया जाता है क्योंकि अन्न के बिना हमारा जीवन संभव नहीं है। वैसे तो कभी भी हमें अन्न का अपमान नहीं करना चाहिए, परंतु अन्नपूर्णा जयंती वाले दिन भूलकर भी अन्न का अपमान नहीं करना चाहिए। इस दिन मां पार्वती ने सभी के प्राणों की रक्षा हेतु अन्नपूर्णा का अवतार लिया था। तो चलिए जानते हैं पूरी कथा...