फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसकी मौत कब आएगी यह राज बताया भगवान विष्णु ने गरुड़ को

Fri, 25 Sep 2015 03:44 PM IST
रमेश भाई ओझा
विज्ञापन
विज्ञापन
उस दिन गरुड़ देव भ्रमण के लिए निकले। उन्होंने देखा कि पाटलिपुत्र के विष्णु मंदिर के चबूतरे पर बैठा कबूतर बेतरह कांप रहा था। इस निर्भय और सुरक्षित स्थान पर कपोत को कांपते देख गरुड़ ने आश्चर्यपूर्वक कारण पूछा। कपोत बोला, अभी यमराज आए थे। मुझे देखकर हंसे और बोले, कल प्रातःकाल इस अभागे की मौत आ जाएगी। सो मैं प्राण संकट की बात सोचकर अधीर हो रहा हूं, प्रभु!
विज्ञापन


पढ़ें, यह 32 गुण जिन पुरुषों में होते हैं वह महापुरुष होते हैं, देखिए आपमें कितने हैं

गरुड़ को दया आई और साथ ही यमराज को चुनौती देने की बात भी उन्हें सूझी। सो कबूतर को पंजों में दबाकर वह सुदूर यात्रा पर निकल पड़े और मलयगंध पर्वत की एक सुरक्षित गुफा में जाकर उसे रख दिया। दूसरी उड़ान में गरुड़ यमलोक पहुंचे और यमराज को बताया कि वह किस प्रकार कपोत को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा चुके हैं।

पढ़ें,वास्तु विज्ञान के अनुसार आपके घर में यह 10 चीजें नुकसान का कारण होती है

यम ने विष्णु वाहन का आदर-सत्कार किया और चित्रगुप्त के पास से मृत्यु संबंधी लेखा-जोखा मंगाया। पूर्व व्यवस्था लिखी हुई थी कि पाटलिपुत्र के विष्णु मंदिर में रहने वाला कपोत अमुक तिथि को मलयगंध पर्वत की गुफा में विदंत सर्प द्वारा भक्षण किया जाएगा। वह मृत्यु मुहूर्त कुछ घड़ी पूर्व ही पूरा हुआ है। गरुड़ चकित रह गए। वह लौटकर पहुंचे, तो देखा कि सर्प उस कपोत को उदरस्थ कर चुका है। यह जानकर वह भारी मन से अपने अधिपति विष्णु के पास लौटे।
विज्ञापन


विष्णु ने उनकी उदासी का कारण पूछा, तो गरुड़ ने पूरी घटना बता दी। विष्णु ने कहा, जन्म की तरह मरण भी निश्चित है। नियत समय पर मरने से कोई बचता नहीं। नियति ने जो निर्धारित किया है, वैसा होता ही है। इस तथ्य को समझ कर लोग विपत्ति और रोग-शोक को स्वीकार कर सकें, तो वे डरकर सत्कर्म करने से नहीं चूक सकते। न ही शोक-संताप में सिर धुन सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें