फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vaishakh Purnima 2024: वैशाख पूर्णिमा पर जरूर करें ये खास उपाय, धन की तंगी से मिलेगा छुटकारा

Fri, 17 May 2024 06:41 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Vaishakh Purnima 2024: हिंदू धर्म में हर तीज-त्योहार व तिथि का अपना विशेष महत्व है। तिथि के अनुसार देवी-देवताओं की पूजा करने से परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। 
विज्ञापन
Vaishakh Purnima 2024 - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Vaishakh Purnima 2024: हिंदू धर्म में हर तीज-त्योहार व तिथि का अपना विशेष महत्व है। तिथि के अनुसार देवी-देवताओं की पूजा करने से परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इनमें वैशाख माह में आने वाली पूर्णिमा का अधिक महत्व है। इस दिन पीपल के पेड़ की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है, यह दिन लक्ष्मी जी और भगवान विष्णु को समर्पित है।

इस साल वैशाख पूर्णिमा 23 मई 2024 को मनाई जाएगी। इस दिन बुद्ध पूर्णिमा भी है। इस दौरान दान-पुण्य और धर्म-कर्म से जुड़े कार्यों को करने पर शुभ फलों की प्राप्ति होती है। वैशाख पूर्णिमा पर बुद्ध की मूर्ति खरीदाना और भी फलदायी होता है। यदि कोई व्यक्ति इस तिथि पर सत्यनारायण जी की पूजा करता है व उनका पाठ करता है, तो उसे मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करने से पुण्य फल मिलता है। इस दौरान कुछ खास उपाय किए जाते है, जो तरक्की के योग का निर्माण करते हैं। आइए उन उपायों के बारे में जान लेते हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

स्नान-दान का शुभ मुहूर्त
वैशाख पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 22 मई शाम 7 बजकर 47 मिनट पर होगी, इसका समापन 23 मई शाम 7 बजकर 22 मिनट पर होगा। इस दिन स्नान-दान के लिए ब्रह्म मुहूर्त 23 मई सुबह 4 बजकर 4 मिनट से सुबह 4 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। इस दौरान चंद्रोदय का समय 24 मई को शाम को 7 बजकर 12 मिनट पर है।

वैशाख पूर्णिमा पर करें ये उपाय
  • वैशाख पूर्णिमा के दिन पीपल के पेड़ की पूजा का विशेष महत्व है। इस दिन पीपल को जल चढ़ाने से पितृ दोष से मुक्ति मिल जाती है।
  • वैशाख पूर्णिमा के दिन शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना शुभ होता है। इससे रूके हुए कार्यों को गति मिलती है।
  • वैशाख पूर्णिमा के दिन पूजा के दौरान चांदी के सिक्के का उपयोग करें, यह उपाय अधिक कारगर है। कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत करने के लिए चांदी का इस्तेमाल करें।
  • इस दिन एकाक्षी नारियल लाकर घर के धन स्थान पर रखे दें। माना जाता है कि इससे दरिद्रता दूर होती है और धन आगमन होता है।
  • यदि किसी जातक की कुंडली में शनि दोष है, तो पीपल के पेड़ की पूजा करनी चाहिए, जिससे शनि दोष का प्रभाव कम हो जाता है।
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें