फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Utpanna Ekadashi 2023: आज उत्पन्ना एकादशी पर कर लें ये खास उपाय, होगा भाग्योदय

Fri, 08 Dec 2023 10:07 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Kamada Ekadashi Vrat 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

Utpanna Ekadashi 2023: आज यानी 8 दिसंबर को उत्पन्ना एकादशी है। हर साल यह व्रत मार्गशीर्ष यानी अगहन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को रखा जाता है। यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है। सभी एकादशी व्रतों में उत्पन्ना एकादशी व्रत को महत्वपूर्ण माना जाता है। पद्मपुराण के अनुसार उत्पन्ना एकादशी का व्रत करने से सभी व्रतों का फल मिलता है। सभी प्रकार के दुखों का नाश होता है और व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस एकादशी का व्रत करने से श्री हरि विष्णु के साथ धन की देवी मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं। साथ ही इस दिन कुछ उपाय करने से हर मनोकामना पूरी होती है। ऐसे में चलिए जानते हैं उत्पन्ना एकादशी के चमत्कारी उपायों के बारे में... 

विज्ञापन


तरक्की के लिए 
यदि आपका कारोबार मंदा चल रहा है या धन का आगमन नहीं हो रहा है तो उत्पन्ना एकादशी के दिन तरक्की के लिए पांच गुंजाफल भगवान विष्णु के सामने रखकर उनकी पूजा करें। पूजा के बाद इस गुंजाफल को अपनी तिजोरी या गल्ले में रख लें। इससे तरक्की जल्द तरक्की के योग बनने लगते हैं। 

Utpanna Ekadashi 2023: इस साल कब है उत्पन्ना एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व
विज्ञापन


मनोकामना पूर्ति के लिए 
उत्पन्ना एकादशी के दिन पूजा के समय आप भगवान विष्णु के ''ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमः'' मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से जल्द ही आपकी मनोकामना पूर्ण होगी। 

दरिद्रता दूर करने के लिए उपाय
इस एकादशी के दिन सुबह और शाम के समय तुलसी के पेड़ पर घी का दीपक जलाएं और लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें। साथ ही इस दिन भगवान विष्णु को तुलसी की 11 पत्तों का भोग लगाएं। ऐसा करने से आपकी दरिद्रता दूर होगी और भगवान विष्णु के साथ ही मां लक्ष्मी का भी आशीर्वाद प्राप्त होगा।

सुख-समृद्धि के लिए उपाय 
इस बार उत्पन्ना एकादशी शुक्रवार को है। ऐसे में दिन भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की भी पूजा करें। इससे भगवान विष्णु और धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही जीवन में धन, सुख, समृद्धि में बढ़ोतरी होती है। 
विज्ञापन


गृह क्लेश से मुक्ति के लिए 
यदि परिवार में लंबे समय से क्लेश चला आ रहा है या घर के सदस्यों में लड़ाई होती रहती है तो इससे मुक्ति पाने के लिए उत्पन्ना एकादशी पर अपने घर के मंदिर में दक्षिणावर्त्ती शंख की स्थापना करें। फिर उसकी रोली, धूप-दीप आदि से पूजा करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें