Tulsi Vivah 2023 never do these mistakes: कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को तुलसी विवाह मनाया जाता है। इस वर्ष तुलसी विवाह 23 नवंबर, दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस दिन सूर्यास्त के बाद तुलसी जी का शालिग्राम जी से विवाह कराया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जो व्यक्ति विधि-विधान से तुलसी विवाह का आयोजन करता है उसके वैवाहिक जीवन में आ रही परेशानियां दूर होती हैं। इसके साथ ही प्रेम सम्बन्ध और भी मधुर होते हैं। आइए जानते हैं तुलसी विवाह के दौरान ऐसी कौन सी बातें हैं जिनका हमेशा ध्यान रखना चाहिए।
कब है तुलसी विवाह
कानपुर के ज्योतिषाचार्य मनोज कुमार द्विवेदी के अनुसार इस साल तुलसी विवाह 23 नवंबर को मनाया जाएगा। इस वर्ष कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि 23 नवंबर को रात 9 बजकर 1 मिनट से शुरु होकर 24 नवंबर को शाम 7 बजकर 6 मिनट तक है।