फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navami Aarti: नवरात्रि के आखिरी दिन माता रानी को इस आरती से करें प्रसन्न, मिलेगा मां सिद्धिदात्री का आशीर्वाद

Thu, 10 Oct 2024 04:49 PM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नवरात्रि में नवमी के दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। इस दिन माता सिद्धिदात्री की आरती करने से आपको कई सारे फल मिलते हैं। इस दिन आप यह आरती गाकर माता रानी की प्रसन्न कर सकते हैं।   
विज्ञापन
सिद्धिदात्री की आरती - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Shardiya Navratri 2024 Maha Navami Aarti: मां दुर्गा को समर्पित नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि का समापन 11 अक्तूबर 2024 को नवमी के दिन होगा और अगले दिन 12 अक्तूबर को दुर्गा विसर्जन किया जाएगा। माना जाता है कि दिन के अनुसार देवी की पूजा करने और आरती गाने से माता रानी प्रसन्न होती हैं और परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती हैं। नवरात्रि में नवमी के दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। 

विज्ञापन


Karwa Chauth 2024: कैसे करें करवा चौथ व्रत की शुरुआत? जानें सरगी खाने का समय और शुभ मुहूर्त

मां सिद्धिदात्री की पूजा करने से लोग रोग मुक्त और भय मुक्त हो जाते हैं। माना जाता है कि सिद्धिदात्री की पूजा से व्यक्ति को सारी सिद्धियां प्राप्त होती हैं। महानवमी के दिन मां सिद्धिदात्री अपने भक्तों को व्रत का फल देती हैं। इसलिए महानवमी का महत्व सबसे अधिक होता है। नवमी के दिन माता सिद्धिदात्री की आरती करने से आपको कई सारे फल मिलते हैं। इस दिन आप यह आरती गाकर माता रानी की प्रसन्न कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Dussehra 2024 Upay: दशहरे पर जरूर करें यह उपाय, पूरे वर्ष नहीं रहेगी धन-दौलत की कमी

सिद्धिदात्री की आरती
 
जय सिद्धिदात्री तू सिद्धि की दाता
तू भक्तों की रक्षक तू दासों की माता, 
तेरा नाम लेते ही मिलती है सिद्धि
तेरे नाम से मन की होती है शुद्धि
कठिन काम सिद्ध कराती हो तुम
हाथ सेवक के सर धरती हो तुम,
तेरी पूजा में न कोई विधि है
तू जगदंबे दाती तू सर्वसिद्धि है
रविवार को तेरा सुमरिन करे जो
तेरी मूर्ति को ही मन में धरे जो, 
तू सब काज उसके कराती हो पूरे
कभी काम उस के रहे न अधूरे
तुम्हारी दया और तुम्हारी यह माया
रखे जिसके सर पैर मैया अपनी छाया,
सर्व सिद्धि दाती वो है भाग्यशाली
जो है तेरे दर का ही अम्बे सवाली
हिमाचल है पर्वत जहां वास तेरा
महानंदा मंदिर में है वास तेरा,
मुझे आसरा है तुम्हारा ही माता
वंदना है सवाली तू जिसकी दाता... 

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर बन रहा है शुभ संयोग, जानें कैसे करें करवा माता और चांद की पूजा

Vijayadashami 2024: दशहरा के दिन नीलकंठ पक्षी के दर्शन माने जाते हैं शुभ, जानिए धार्मिक और पौराणिक मान्यताएं


 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें