Karwa Chauth 2024: कैसे करें करवा चौथ व्रत की शुरुआत? जानें सरगी खाने का समय और शुभ मुहूर्त
मां सिद्धिदात्री की पूजा करने से लोग रोग मुक्त और भय मुक्त हो जाते हैं। माना जाता है कि सिद्धिदात्री की पूजा से व्यक्ति को सारी सिद्धियां प्राप्त होती हैं। महानवमी के दिन मां सिद्धिदात्री अपने भक्तों को व्रत का फल देती हैं। इसलिए महानवमी का महत्व सबसे अधिक होता है। नवमी के दिन माता सिद्धिदात्री की आरती करने से आपको कई सारे फल मिलते हैं। इस दिन आप यह आरती गाकर माता रानी की प्रसन्न कर सकते हैं।
Dussehra 2024 Upay: दशहरे पर जरूर करें यह उपाय, पूरे वर्ष नहीं रहेगी धन-दौलत की कमी
सिद्धिदात्री की आरती
जय सिद्धिदात्री तू सिद्धि की दाता
तू भक्तों की रक्षक तू दासों की माता,
तेरा नाम लेते ही मिलती है सिद्धि
तेरे नाम से मन की होती है शुद्धि
कठिन काम सिद्ध कराती हो तुम
हाथ सेवक के सर धरती हो तुम,
तेरी पूजा में न कोई विधि है
तू जगदंबे दाती तू सर्वसिद्धि है
रविवार को तेरा सुमरिन करे जो
तेरी मूर्ति को ही मन में धरे जो,
तू सब काज उसके कराती हो पूरे
कभी काम उस के रहे न अधूरे
तुम्हारी दया और तुम्हारी यह माया
रखे जिसके सर पैर मैया अपनी छाया,
सर्व सिद्धि दाती वो है भाग्यशाली
जो है तेरे दर का ही अम्बे सवाली
हिमाचल है पर्वत जहां वास तेरा
महानंदा मंदिर में है वास तेरा,
मुझे आसरा है तुम्हारा ही माता
वंदना है सवाली तू जिसकी दाता...
Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर बन रहा है शुभ संयोग, जानें कैसे करें करवा माता और चांद की पूजा
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।