फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shani Jayanti Ke Upay: शनि जयंती पर करें ये 5 उपाय, शनि दोष, साढ़ेसाती और ढैय्या से मिलेगी मुक्ति

Wed, 09 Jun 2021 11:40 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
शनि जयंती के उपाय 2021 - फोटो : अमर उजाला
Shani Jayanti 2021 Ke Upay Totke, Effects & Remedies: इस साल शनि जयंती 10 जून गुरुवार को मनाई जाएगी। हिन्दू पंचांग के अनुसार हर साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को शनि जयंती मनाई जाती है। मान्यता है कि ज्येष्ठ अमावस्या के दिन शनि देव का जन्म हुआ था। शनिदेव भगवान सूर्य और माता छाया के पुत्र हैं। ज्येष्ठ अमावस्या के दिन शनि महाराज की विधि-विधान से पूजा की जाती है। शनि जयंती के दिन शनि देव की पूजा से विशेष फल की प्राप्ति होती है। शनि दोष से मुक्ति और शनि की शांति के लिए शनि जंयती दिन बेहद ही शुभ दिन माना जाता है। इस दिन शनि देव की पूजा करने से जातकों पर शनि की बुरी दृष्टि नहीं पड़ती है और शनि दोष से छुटकारा मिलता है। शनि देव को कर्म फलदाता भी कहा जाता है। ये व्यक्ति को उनके कर्मों के अनुसार ही फल देते हैं। शनि जयंती पर न्याय के देवता की पूजा करने से जातकों को शनिदोष और ढैय्या, साढ़ेसाती के अशुभ प्रभावों से मुक्ति मिलती है।
विज्ञापन

2 of 7
शनि जयंती के उपाय - फोटो : social media
शनिदेव की करें आराधना
शनि जयंती के दिन शनि दोष से मुक्ति पाने के लिए सुबह जल्दी उठें और नित्यकर्म के बाद स्नान करें। इसके बाद विधि-विधान से शनि देवता की पूजा करें। शनि देव को सरसों का तेल अर्पित करें। 
विज्ञापन

3 of 7
शनि जयंती के उपाय - फोटो : social media
शनि चालीसा का करें पाठ
शनि जयंती के दिन शनि चालीसा का पाठ करना चाहिए। यह उपाय करने से जातकों के ऊपर शनि की बुरी नजर नहीं पड़ती है। ऐसे जातकों पर शनि की कृपा दृष्टि बनी रहती है और जीवन में शुभ फल की प्राप्ति होती है।

4 of 7
शनि जयंती के उपाय - फोटो : Pixabay
शिवजी और हनुमान जी की करें पूजा
शनि जयंती के दिन भगवान शिव और हनुमान जी की आराधना करनी चाहिए। कहते हैं शिवजी और हनुमान भक्तों के ऊपर शनि की कभी बुरी दृष्टि नहीं पड़ती है। ऐसे जातकों को शनि कभी भी परेशान नहीं करते हैं, बल्कि अपनी कृपा दृष्टि बरसाते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
शनि जयंती के उपाय - फोटो : अमर उजाला।
छाया पात्र का दान
शनि के प्रकोप से बचने के लिए सबसे पहले एक कटोरे में सरसों का तेल लें और उसमें अपना चेहरा देखें। फिर इस कटोरे को शनि मंदिर में या फिर किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान कर दें। ऐसा करने से आपको शुभ फल प्राप्त होंगे। 
विज्ञापन

6 of 7
शनि जयंती के उपाय - फोटो : सोशल मीडिया
दान करें ये चीजें
शनि जयंती के दिन दान करने से कई गुना फल की प्राप्ति होती है। इस शनि जयंती अपनी क्षमता के अनुसार दान अवश्य करें। ऐसा करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं। शनि दोष से मुक्ति के लिए शनि जयंती के दिन तेल, तिल, लोहा काले वस्त्रों का दान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शनि जयंती के उपाय - फोटो : सोशल मीडिया
इस मंत्र करें जाप
शनि जयंती के दिन ॐ नीलांजन समाभासं रवि पुत्रं यमाग्रजम। छायामार्तंड संभूतं तं नमामि शनैश्चरम।। का जाप करने से जातकों को शनिदेव का आशीर्वाद प्राप्त होने की मान्यता है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें