Sawan 2024: हिंदू धर्म में सभी माह का विशेष महत्व होता है। माह और तिथि के अनुसार देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना करने से उनकी कृपा बनी रहती है। वहीं सभी माह मे से सावन मास को सबसे शुभ माना गया है। इस दौरान उनकी आराधना करने पर शुभ परिणामों की प्राप्ति होती हैं। सावन में चातुर्मास भी होता है, जो इस माह की महत्ता को बढ़ाता है। बता दें चातुर्मास में भगवान विष्णु योग निद्रा में चले जाते है। इस दौरान पूरी सृष्टि का संचालन भगवान शिव के हाथों में होता है। ऐसे में महादेव की पूजा करने पर संपूर्ण फल की प्राप्ति होती है।
इस साल 22 जुलाई 2024, सोमवार से सावन की शुरुआत हो रही है। पहला दिन ही सोमवार होने के कारण ये बेहद खास होने वाला है। इस दिन प्रीति आयुष्मान योग के साथ-साथ सर्वार्थ सिद्धि योग का भी निर्माण हो रहा है। इस योग में शुभ कार्यों को करना बेहद लाभकारी होता है। वहीं इस दौरान दान करने का विशेष महत्व है। माना जाता है इस माह में दान करने से व्यक्ति के भाग्य में वृद्धि होती है और तरक्की के योग बनते हैं। हालांकि कुछ खास चीजों का दान करना और भी लाभदायक हो सकता है। आइए इसके बारे में जान लेते हैं।