फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 या 22 अक्तूबर कब है पापांकुशा एकादशी? जानें डेट, पूजा मुहूर्त और पारण का समय

Mon, 19 Oct 2026 02:16 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

Papankusha Ekadashi 2026: पापांकुशा एकादशी पर व्रत रखने और भगवान विष्णु की आराधना करने से व्यक्ति को पुण्य फल की प्राप्ति हो सकती है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धापूर्वक पूजा-पाठ करने से मन को शांति मिलती है। आइए जानते हैं अक्तूबर में यह व्रत किस दिन किया जाएगा।
विज्ञापन
Papankusha Ekadashi 2026 - फोटो : अमर उजाला AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Papankusha Ekadashi 2026: एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस व्रत को रखने से व्यक्ति को सुख-समृद्धि और शांति की प्राप्ति होती है। हर माह कृष्ण और शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर यह व्रत रखा जाता है। अक्तूबर में 22 अक्तूबर को पापांकुशा एकादशी का व्रत रखा जाएगा। मान्यता है कि इस दिन व्रत और भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करने से व्यक्ति को पापों से मुक्ति मिल सकती है। साथ ही, जीवन के कष्ट दूर होने और पुण्य फल की प्राप्ति की मान्यता है। ऐसे में आइए जानते हैं पापांकुशा एकादशी की तिथि, पूजा मुहूर्त, पारण का समय और इस दिन किए जाने वाले शुभ कार्यों के बारे में।

विज्ञापन

नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के इन नामों का करें जाप, बनेंगे अटके काम और पूरी होंगी मनोकामनाएं
हर किसी के सामने अपनी अच्छाई दिखाना पड़ सकता है भारी, चाणक्य ने बताई समझदार इंसान की ये खास खूबी

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अक्तूबर में कब है पापांकुशा एकादशी?
  • आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि का आरंभ 21 अक्तूबर को दोपहर 2 बजकर 11 मिनट पर होगा। 
  • एकादशी तिथि का समापन 22 अक्तूबर को दोपहर 2 बजकर 47 मिनट पर होगा। 
  • उदयातिथि के अनुसार, पापांकुशा एकादशी का व्रत 22 अक्तूबर 2026 को रखा जाएगा।

पापांकुशा एकादशी 2026 का शुभ मुहूर्त
  • पूजा के लिए ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 45 मिनट से सुबह 5 बजकर 35 मिनट तक रहेगा। 
  • अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 43 मिनट से दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक रहेगा। 

3 ग्रहों का संयोग: शुक्र की राशि में बनेगा त्रिग्रही योग, इन राशियों की परेशानियां होंगी कम और बढ़ेगी आय
पापांकुशा एकादशी व्रत पारण का समय
एकादशी के व्रत का पारण 23 अक्तूबर 2026 को किया जाएगा। इसके लिए शुभ समय सुबह 6 बजकर 27 मिनट से सुबह 8 बजकर 42 मिनट तक रहेगा। 

पापांकुशा एकादशी के दिन करें ये 3 काम
  • पापांकुशा एकादशी के दिन पीले रंग की वस्तुओं, जैसे पीले वस्त्र या पीली दाल का दान करना शुभ माना जाता है। इसके अलावा, भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें और मिठाई का भोग लगाएं।
  • इस दिन श्रद्धापूर्वक व्रत रखें और भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, एकादशी पर चावल का सेवन नहीं करना चाहिए। व्रत रखने वाले श्रद्धालु अपनी व्रत-विधि के अनुसार नियमों का पालन करें।
  • पापांकुशा एकादशी पर पीले रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि पीला रंग भगवान विष्णु को प्रिय है। इस दिन भगवान का ध्यान करें और विष्णु मंत्रों का जाप करें।

अष्टमी-नवमी 2026: कब मनाई जाएगी अष्टमी-नवमी? जानें सही डेट, महत्व और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त

28 या 29 अक्तूबर, कब रखा जाएगा करवा चौथ? जानें सही तारीख, सरगी खाने से लेकर चांद निकलने तक का समय

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें