Nag Panchami 2024: श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी मनाई जाती है। इस साल ये पर्व 9 अगस्त 2024 को मनाया जा रहा है। ये दिन नाग देवता की पूजा को समर्पित है। मान्यता है कि नाग पंचमी पर नाग देवता की पूजा करने से मन से सभी डर भय दूर होते हैं। साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है। वहीं इस दिन नाग देवता को दूध पिलाने से परिवार में मां लक्ष्मी का वास होता है, और भोलेनाथ की कृपा भी बनी रहती है।
इस साल नाग पंचमी कई शुभ योग के साथ मनाई जा रही है। इस दिन सिद्धि योग और रवि योग का निर्माण हो रहा है। वहीं सुख-वैभव प्रदान करने वाले ग्रह शुक्र और बुध देव मिलकर लक्ष्मी नारायण योग भी बनाएंगे। ऐसे में नाग देवता की पूजा करने से मनचाहे परिणामों की प्राप्ति होती हैं। लेकिन इस शुभ दिन पर कुछ विशेष कार्यों को करने की मनाही होती है। इसी कड़ी में आइए जान लेते हैं कि नाग पंचमी के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं।