फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 जून से प्रारंभ होगा आषाढ़ माह, इस महीने आते हैं ये खास त्योहार

Fri, 29 May 2020 02:07 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आषाढ़ माह के व्रत-त्योहार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आषाढ़ का महीना हिन्दू पंचांग का चौथा महीना है। स्वास्थ्य के नजरिए से यह माह ठीक नहीं होता है। दरअसल आषाढ़ माह संधि काल का महीना है, इसी महीने से वर्षा ऋतु की शुरुआत होती है। इसलिए इस महीने में रोगों का संक्रमण सर्वाधिक होता है। इस महीने से वातावरण में थोड़ी सी नमी आनी शुरू हो जाती है। पूर्णिमांत को अनुसार, आषाढ़ माह 6 जून से प्रारंभ होगा और 5 जुलाई 2020 को समाप्त होगा।

विज्ञापन

आषाढ़ मास के प्रमुख त्योहारों में जगन्नाथ रथयात्रा है। इस महीने में सूर्य और देवी की भी उपासना की जाती है और इसी महीने देवशयनी एकादशी के दिन से श्री हरि विष्णु शयन के लिए चले जाते हैं जिसके कारण अगले चार माह तक शुभ कार्यों को करने की मनाही है। तो चलिए जानते हैं इस महीने पड़ने वाले त्योहार और उनकी तारीखें -

  • 6 जून - गुरु हरगोविंद सिंह जयंती
  • 8 जून - गणेश चतुर्थी
  • 13 जून - शीतलाष्टमी बसौरा त्योहार
  • 15 जून - मिथुन संक्रांति
  • 17 जून - योगिनी एकादशी
  • 18 जून - प्रदोष व्रत
  • 19 जून - शिव चतुर्दशी व्रत और संत नामदेव पुण्य स्मरण दिवस
  • 20 जून - आषाढ़ अमावस्या
  • 21 जून - हलहारिणी, आषाढ़ी, विश्व योग दिवस और खंडग्रास सूर्यग्रहण
  • 23 जून - भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा
  • 24 जून - विनायकी चतुर्थी व्रत
  • 26 जून - स्कंध षष्ठी, सांई टेऊराम जयंती
  • 27 जून - मां ताप्ती जयंती रहेगी और वैवस्वत मनु पूजन दिवस रहेगा। 
  • 28 जून - मासिक दुर्गाष्टमी
  • 29 जून - भड़ली नवमी
  • 1 जुलाई - देवशयनी एकादशी
  • 5 जुलाई - आषाढ़ पूर्णिमा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें