इन शुभ कार्यों के लिए श्रेष्ठ मानी गई है विजय दशमी
विजय दशमी को शुभ कार्यों को करने के लिए अबूझ मुहूर्त माना जाता है। नामकरण संस्कार, मुंडन संस्कार, अन्नप्राशन संस्कार, कर्णवेध, यज्ञोपवीत व वेदारंभ आदि संस्कार करने के लिए यह तिथि श्रेष्ठ मानी गई है। इसके अलावा नए कार्य को आरंभ करने के लिए भी दशमी तिथि बेहद शुभ मानी गई है। विजयदशमी को वर्ष की सबसे पवित्र तिथियों में से एक माना जाता है, लेकिन इस दिन विवाह संस्कार नहीं किया जाता है।
जानिए क्यों नहीं किया जाता है विवाह संस्कार
सोलह संस्कारों में से विवाह को जीवन का बहुत ही महत्वपूर्ण संस्कार माना गया है। विजयदशमी की तिथि वैसे तो शुभ मानी जाती है परंतु विवाह के लिए यह तिथि शुभ नहीं मानी जाती है इसलिए इस दिन विवाह करना वर्जित माना गया है। इसके पीछे कारण यह भी है कि इस समय चतुर्मास का समय चल रहा होता है। यह अवधि भगवान विष्णु की निद्रा की मानी गई है, इस समय विवाह के लिए कोई भी शुभ मुहूर्त नहीं होते हैं।