दुर्गा पूजा 2024 कब है?
पंचांग के अनुसार, दुर्गा पूजा आश्विन माह में प्रतिपदा तिथि से शुक्ल दशमी तिथि तक मनाई जाती है। यह आमतौर पर सितंबर से अक्तूबर के बीच में पड़ता है। इस वर्ष, महालय 2 अक्तूबर, 2024 को है और इसके बाद 03 सितम्बर से दुर्गा पूजा शुरू होगी और 12 अक्तूबर, 2024 को समाप्त होगी । दुर्गा पूजा के दौरान, षष्ठी से दशमी तक की तिथियों को महत्व दिया जाता है।
महालय 2024 कब
ऐसा माना जाता है कि महालय के दिन ही मां दुर्गा धरती पर आती हैं। महालय दिवस 15 दिनों के पितृ पक्ष के अंत का भी प्रतीक है। महालय इस साल पितृ पक्ष के आखिरी दिन 2 अक्तूबर 2024 को है। इस दिन को सर्व पितृ अमावस्या या महालया अमावस्या के नाम से जाना जाता है।
दुर्गा पूजा 2024 कैलेंडर
महालय -2 अक्टूबर 2024
महापचंमी -8 अक्टूबर 2024
महाषष्ठी-9 अक्टूबर 2024
महा सप्तमी -10 अक्टूबर 2024
महाअष्टमी-11 अक्टूबर 2024
महानवमी-12 अक्टूबर 2024
विजयादशी या दशहरा -12 अक्टूबर 2024
दुर्गा पूजा का महत्त्व
दुर्गा पूजा को लेकर कई कहानियां और मान्यताएं हैं। धार्मिक पौराणिक कथाओं के अनुसार, दुर्गा पूजा के दौरान देवी दुर्गा अपने मायके आती हैं। इसके अलावा, यह त्योहार आध्यात्मिकता, एकता, नारी शक्ति, अन्याय पर धर्म की जीत और भारत में हिंदू संस्कृति की सांस्कृतिक वैधता का प्रतीक है।
धार्मिक मान्यताएं कहती हैं कि मां दुर्गा ने नौ दिनों तक राक्षस महिषासुर से युद्ध किया और आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को उसका वध किया। हिंदू धर्म में दुर्गा पूजा में नौ दिनों तक नौ देवियों दुर्गा की पूजा की जाती है और दसवें दिन विजयादशमी मनाई जाती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।