फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganesh Chaturthi 2024: गणेश चतुर्थी पर आज राशि अनुसार करें उपाय, बप्पा होंगे प्रसन्न

सार

Ganesh Chaturthi 2024: आज गणेश चतुर्थी है। भगवान गणेश को ज्ञान, विद्या, और बुद्धि के देवता के रूप में जाना जाता है। गणेश चतुर्थी का पर्व भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है।
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi Wishes 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Ganesh Chaturthi 2024: आज गणेश चतुर्थी है। भगवान गणेश को ज्ञान, विद्या, और बुद्धि के देवता के रूप में जाना जाता है। गणेश चतुर्थी का पर्व भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। जानते हैं गणेश चतुर्थी पर राशि अनुसार कैसे करें गणपति की पूजा।
विज्ञापन


मेष राशि: गणेश चतुर्थी के दिन मेष राशि के जातक गणेश जी के वक्रतुण्ड रूप की पूजा कर गुड़ का भोग लगाएं।

वृषभ राशि: गणेश चतुर्थी के दिन वृषभ राशि के लोग गणेश जी के विनायक रूप की आरधना करें और मिश्री अर्पित करें। 

मिथुन राशि: इस पर्व के दौरान मिथुन राशि के लोगों को मूंग की के लड्डुओं का  भोग लगाएं और जरूरतमंदों को दान करना चाहिए। 

कर्क राशि: कर्क राशि के जातक इस दिन गणपति बप्पा को 11 मोदकों का भोग लगाएं और 11 कन्याओं को वह मोदक खिलाएं। 

सिंह राशि: सिंह राशि के लोगों को गणेश चतुर्थी के दस दिनों के दौरान किशमिश डालकर गणेश जी को खीर का भोग लगाना चाहिए।  

कन्या राशि : कन्या राशि के लोगों को गणेश चतुर्थी पर गणेश जी के बाल स्वरूप की पूजा करनी चाहिए और सुखे मेवे का भोग लगाएं।

तुला राशि: गणेश चतुर्थी के 10 दिनों तक लगातार तुला राशि के लोग गणेश भगवान को 5 नारियल चढ़ाएं और घी का दीपक जलाएं। 

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों को गणेश चतुर्थी के 10 दिनों तक 'श्वेतार्क गणेश' रूप की तिल चढ़ाते हुए पूजा करनी चाहिए।

धनु राशि : धनु राशि के लोगों को गणेश चतुर्थी से दस दिनों तक दौरान 'ॐ गं गणपतय:नमः' मंत्र का पूर्ण श्रद्धा से 21 बार जाप करना चाहिए और  केशरयुक्त मोदक का भोग लगाएं।
विज्ञापन


मकर राशि: मकर राशि वालों को गणेश चतुर्थी के पर्व पर गणेश जी को इलायची, लौंग और पीले फूल अर्पित करने चाहिए। 

कुंभ राशि: कुंभ राशि के लोगों को गणेश चतुर्थी पर मंदिर में दान करना चाहिए और 10 दिनों तक श्री गणेश जी को मोदक का भोग लगाएं। 

मीन राशि: मीन राशि के लोगों को इस दिन 'हरिद्रा गणेश की पूजा' कर शहद और केसर चढ़ाने से बहुत लाभ मिल सकता है। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें