दिवाली इसलिए पर लक्ष्मी पूजा में क्यों चढ़ाए जाते हैं खील-बताशे
खील (जिसे धान का लावा भी कहा जाता है) यह चावलों से बनाकर तैयार किया जाता है। लक्ष्मी जी को खील अर्पित करने को प्राकृतिक कारणों से जोड़कर देखा जाता है। दिवाली के समय धान की फसल पककर तैयार हो जाती है इसलिए धन-धान्य की देवी मां लक्ष्मी की आभार व्यक्ति करने के लिए धान का लावा यानी खीलों को पहले भोग के रूप में लक्ष्मी जी को अर्पित किया जाता है। हिंदू धर्म में देवी-देवताओं को भोग में कुछ मीठा अवश्य अर्पित किया जाता है इसलिए खीलों के साथ मीठे खिलौने या फिर बताशे का भोग लगाया जाता है। अलावा इस दिन नए चावलों की खीर बनाकर भी मां लक्ष्मी को अर्पित की जाती है। लक्ष्मी जी को केसर की खीर प्रिय है इसलिए दिवाली के शुभ अवसर पर उन्हें खीर का भोग अवश्य लगाना चाहिए। इससे लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं।