इन वास्तु नियमों का रखें ध्यान
ऐसा माना जाता है कि दिवाली की रात मां लक्ष्मी का घर में आगमन होता है। वास्तु के अनुसार दिवाली के दिन घर के प्रवेश द्वार पर दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने के लिए सबसे पहले मुख्य द्वार को साफ कर लें और दोनों तरफ स्वस्तिक का चिह्न बना लें। दीपक जलाने के लिए गाय के घी या तिल के तेल का प्रयोग करें। इस प्रकार माता लक्ष्मी आपके घर में प्रवेश करेंगी और दरिद्रता का निवारण करेंगी।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।