फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2023: दिवाली में दीये के नीचे रख दें यह चीज़, पूरे साल रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Sun, 12 Nov 2023 06:58 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नियमों को मानकर दीवाली वाले दिन दीपक जलाने से जीवन कि हर समस्या से छुटकारा मिलता है । दिवाली वाले दिन पहले विधिवत पूजा करनी चाहिए और उसके बाद दीप जलाना चाहिए।
विज्ञापन
दिवाली में दीये के नीचे क्या रखें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Diwali 2023 Deeye se Jude Upay : कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को दिवाली का उत्सव पूरे देश में हर्षोल्लास से मनाया जाता है। सनातन धर्म में  दीवाली साल का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता । दिवाली को प्रकाश का पर्व भी कहा जाता है।  ज्योतिष शास्त्र में दिवाली वाले दिन दीया कैसे जलाना चाहिए ये बताया गया है । ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नियमों को मानकर दीवाली वाले दिन दीपक जलाने से जीवन कि हर समस्या से छुटकारा मिलता है । दिवाली वाले दिन पहले विधिवत पूजा करनी चाहिए और उसके बाद दीप जलाना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि दीपक के नीचे एक ख़ास वास्तु रखने से सभी प्रकार के कष्टों के मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख समृद्धि आती है।  

विज्ञापन


दीये के नीचे रखें चावल 
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दीये की लौ को शुभ माना जाता है।  ऐसा माना जाता है कि दीपक व्यक्ति के जीवन से जुड़ा हुआ होता है। कहते हैं दीये की लौ जितनी ऊपर उठती है उतनी ही शुभ मानी जाती है। सनातन धर्म के अनुसार दीये को कभी भी जमीन पर सीधे नीचे नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से दीये का अपमान माना जाता है। इसलिए हमेशा दीये के नीचे अक्षत या चावल रख देने चाहिए। इस उपाय को करने से आपका भाग्य चमक सकता है।

दीये के नीचे रोली रखने से ग्रहदोष से मिलेगी मुक्ति 
दीये के नीचे रोली अक्षत रखने से आपके ग्रहदोष दूर हो सकते हैं। रोली मंगल से और अक्षत(चावल) शुक्र से संबंधित है। इसलिए अगर दीपक के नीचे इन दोनों को रखने से ग्रहों की स्थिति मजबूत हो सकती है।
विज्ञापन


दीये को सही दिशा में रखें 
दिवाली के दिन दीपक जलाते समय ध्यान रखें की दीपक का मुंह सही दिशा में हो। किसी भी शुभ कार्य में दीपक का मुंह पूर्व दिशा में किया जाता है, इसलिए दिवाली पर भी दीपक का मुंह पूर्व दिशा में होना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी की हमेशा के लिए घर पर कृपा बनी रहती है।

जलाएं इतने दीये 
दीपावली के दिन कम से  कम 11 या 21 दीपक थाली में रखकर पहले उसकी पूजा करेंगे। पूजा के बाद षोडशोपचार पूजन करके माता लक्ष्मी और गणेश की पूजा करें। अब उस दीपक को चावल पर रखकर सबसे पहले पूजा घर, दरवाजे पर रखने के बाद घर के कोने कोने में उस दीपक को प्रज्वलित करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें