फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2021: आज दिवाली पर जरूर करें ये मंगल कार्य, प्रसन्न होकर लक्ष्मी जी पधारेंगी आपके घर

Thu, 04 Nov 2021 07:32 AM IST
शशि सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
दिवाली 2021 - फोटो : istock
दिवाली का पर्व आज यानि कार्तिक मास कि अमावस्या को पूरे जोर शोर से मनाया जा रहा है। वैसे तो यह पर्व धनतेरस से शुरू हो जाता है लेकिन लेकिन दिवाली यानी लक्ष्मी पूजन कार्तिक मास की अमावस्या यानि आज रात्रि के समय किया जाएगा।  दिवाली शुभता, सुख-समृद्धि और सौभाग्य प्रदान करने वाला त्योहार है। माना जाता है कि यदि इस दिन विधि-विधान से पूजन किया जाए तो वर्ष भर धन-धान्य की कमी नहीं होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन मां लक्ष्मी धरती पर विचरण करती हैं और अपने भक्तों के घर पधारकर उन्हें धन-वैभव का आशीर्वाद प्रदान करती हैं। इसलिए मां लक्ष्मी के स्वागत में दिवाली पर कुछ मंगल कार्य अवश्य करने चाहिए, माना जाता है कि इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आपके घर पधारती हैं। तो चलिए जानते हैं कि कौन से हैं वे मंगल कार्य जिन्हें करने से प्रसन्न होती हैं मां लक्ष्मी।
विज्ञापन

2 of 4
toran - फोटो : pinterest
आम के पत्तों की तोरण
दिवाली पर मां लक्ष्मी के स्वागत में लोग अपने घरों को रंगवाते हैं व उसे तरह-तरह से सजाते हैं, लेकिन इस सब के साथ अपने घर के द्वार पर तोरण अवश्य लगानी चाहिए। दिवाली पर घर के मुख्य द्वार पर आम, पीपल के पत्तों और गेंदे को फूल की माला से तोरण बनाकर लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
विज्ञापन

3 of 4
फूलों और रंगो से बनाएं खूबसूरत रंगोली
फूलों और रंगो से बनाएं खूबसूरत रंगोली
दिवाली पर घर को आंगन और द्वार पर रंगोली बनाने का प्रचलन बहुत पहले से चला आ रहा है। अन्य उत्सवों पर भी लोग अपने घरों में रंगोली जरूर बनाते हैं। समय का अभाव कहें या आधुनिकता आज के समय में लोग बनी-बनाई स्टीकर वाली रंगोली लाकर लगाने लगें हैं लेकिन मां लक्ष्मी के स्वागत में फूलों और रंगो से रंगोली बनानी चाहिए व दीपक प्रज्वलित करके उसे रोशन करना चाहिए। मान्यता है कि इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर आपके यहां पधारती हैं।
विज्ञापन

4 of 4
कलश स्थापना
जरूर करें कलश स्थापना
सनातन धर्म में पूजा अनुष्ठान व मांगलिक कार्यों में कलश अवश्य रखा जाता है। दिवाली के दिन भी एक कलश में जलभरकर उसमें आम के पत्ते लगाकर रखना चाहिए व कलश के मुख पर नारियल भी रखना चाहिए। कलश पर रोली या कुमकुम से स्वास्तिक बनाकर मौली बांधना चाहिए। इस तरह से कलश को तैयार करके पूजन स्थान पर रखना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें