धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि की पूजा और शुभ खरीदारी करने का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस के दिन घर पर कई शुभ चीजों की खरीदारी करने करने से सुख, समृद्धि और मां लक्ष्मी की विशेष कृपा मिलती है। इस वर्ष 6 नवंबर को धनतरेस है और ऐसे में अगर मां लक्ष्मी की कृपा चाहिए तो इस दिन 5 शुभ चीजों को घर पर जरूर खरीदकर लाना चाहिए।
श्रीयंत्र या कुबेर यंत्र
हिंदू धर्म में श्रीयंत्र और कुबेानर यंत्र को बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसे में धनतेरस के दिन तांबे या पीतल से बना श्रीयंत्र या कुबेर यंत्र जरूर लाना चाहिए। इस श्रीयंत्र और कुबेर यंत्र को पूजा स्थल या फिर तिजोरी में रखें। ऐसा करने से घर में कभी भी धन और धान्य की कमी नहीं होगी।
साबुत धनिया
धनतेरस पर साबुत धनिया खरीदना बहुत ही फलदायी और शुभ फलदायी माना जाता है। यह सुख-समृद्धि और आर्थिक संपन्नता का प्रतीक माना जाता है। दिवाली पर इसे मां लक्ष्मी की पूजा में जरूर शामिल करें, फिर पूजन के बाद इसे अपनी तिजोरी में रखें।
नई झाड़ू
शास्त्रों में झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में धनतेरस पर नई झाड़ू खरीदकर घर लाना शुभ होता है। धनतेरस पर झाड़ू खरीदकर लाने से घर से नकारात्मक ऊर्जा और दरिद्रता दूर होती है। दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजा करते समय इसे जरूर शामिल करें।
पीतल या तांबे के बर्तन
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि जब प्रकट हुए थे तब उनके हाथों में अमृत कलश था। ऐसे में धनतेरस पर पीतल या तांबे का बर्तन जरूर खरीदकर लाना चाहिए। लेकिन जब बर्तन को घर लाएं तो इसे खाली ना रखें बल्कि थोड़ा सा अनाज या मिठाई जरूर रखें।
गोमती चक्र और कौड़ियां
मां लक्ष्मी को गोमती चक्र और पीली कौड़ियां बहुत ही प्रिय होती है। ऐसे में घर में सुख, समृद्धि और धन के लिए धनतेरस पर गोमती चक्र और कौड़ियों का जरूर लाएं। दिवाली पूजन पर इसकी पूजा के बाद इसे लाल कपड़े में बांधकर इसे अपनी तिजोरी में जरूर रखें।