फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanteras 2021: धनतेरस पर क्यों है बर्तन खरीदने का इतना महत्व, जानिए इसके पीछे का कारण

Wed, 27 Oct 2021 06:07 PM IST
शशि सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
धनतेरस 2021
विज्ञापन

दीवाली से दो दिन पहले धनतेरस पर लोग जमकर खरीदारी करते हैं। इस दिन लोग सोना, चांदी और खासतौर पर बर्तन की खरीदारी जरूर करते हैं। मान्यता है कि इस दिन जो चीज खरीदी जाती है उसमें तेरह गुना वृद्धि होती है इसलिए लोग इस दिन चल-अचल संपत्ति की खरीदारी करते हैं। प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस या धनत्रयोदशी का त्योहार मनाया जाता है। इस बार धनतेरस का त्योहार 28 अक्टूबर 2021 को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान कुबेर, माता लक्ष्मी और धन्वंतरि भगवान का पूजन किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इससे वर्ष भर घर में धन-धान्य भरा रहता है व भगवान धन्वंतरि की कृपा से आरोग्यता की प्राप्ति होती है। इस दिन बर्तनों में खासतौर पर पीतल की धातु का बर्तन खरीदना बेहद ही शुभ माना जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि धनतेरस के दिन आखिर क्यों है बर्तन खरीदने का इतना महत्व।

विज्ञापन

dhanteras 2021 - फोटो : pinterst
धनतेरस पर हुआ था धन्वंतरि देव का प्राकट्य
धनतेरस पर मिलने वाली पौराणिक कथा के अनुसार, एक समय देवताओं और दानवों ने अमृत प्राप्ति के लिए समुद्र मंथन किया। इस समुद्र मंथन से एक-एक करके चौदह रत्नों की प्राप्ति हुई। उन्हीं में से लक्ष्मी जी भी एक मानी जाती हैं, इन चौदह रत्नों के बाद सबसे अंत में समुद्र से धन्वंतरि देव प्रकट हुए। इनके हाथों में अमृत से भरा हुआ कलश था। जिस दिन धन्वंतरि देव का प्राकट्य समुद्र से हुआ था वह दिन कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी का दिन था, इसलिए धनतेरस के दिन इनकी पूजा का विधान है। ये देवताओं के वैद्य हैं इसलिए इनकी पूजा से आरोग्यता की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन

इसलिए धनतेरस पर खरीदे जाते हैं बर्तन
जब भगवान धन्वंतरि प्रकट हुए थे तो उनके हाथों में कलश था, इसी वजह सें धनतेरस के दिन बर्तन खरीदने की परंपरा है। इसी के साथ माना जाता है कि जो कलश धन्वंतरि भगवान के हाथों में था वह पीतल की धातु का था। पीतल को धन्वंतरि देव की धातु माना गया है, इसलिए धनतेरस पर पीतल के बर्तन खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें