धनतेरस पर हुआ था धन्वंतरि देव का प्राकट्य
धनतेरस पर मिलने वाली पौराणिक कथा के अनुसार, एक समय देवताओं और दानवों ने अमृत प्राप्ति के लिए समुद्र मंथन किया। इस समुद्र मंथन से एक-एक करके चौदह रत्नों की प्राप्ति हुई। उन्हीं में से लक्ष्मी जी भी एक मानी जाती हैं, इन चौदह रत्नों के बाद सबसे अंत में समुद्र से धन्वंतरि देव प्रकट हुए। इनके हाथों में अमृत से भरा हुआ कलश था। जिस दिन धन्वंतरि देव का प्राकट्य समुद्र से हुआ था वह दिन कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी का दिन था, इसलिए धनतेरस के दिन इनकी पूजा का विधान है। ये देवताओं के वैद्य हैं इसलिए इनकी पूजा से आरोग्यता की प्राप्ति होती है।