धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त-
इस बार शुभ धनतेरस का त्योहार 02 नवंबर दिन मंगलवार को मनाया जाएगा। वैसे तो धनतेरस पर पूरे दिन खरीदारी की जाती है लेकिन शुभ मुहूर्त में खरीदारी करना उत्तम रहता है। यदि आप कोई कीमती चीज जैसे सोने चांदी के बने आभूषण या अन्य सामान खरीदना चाहितो हैं तो धनतेरस के दिन शाम को 06 बजकर 20 मिनट से लेकर 08 बजकर 11 मिनट सोने-चांदी की चीजें खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त रहेगा। सुबह के समय यदि आप कुछ खरीदारी करना चाहते हैं तो 11 बजकर 42 मिनट से खरीदारी कर सकते हैं। इस दौरान अभिजीत मुहूर्त रहेगा।
धनतेरस के दिन इस समय न करें खरीदारी-
ज्योतिष में राहुकाल को अशुभ मुहूर्त माना जाता है इसलिए इस समय में किसी भी कार्य को करने की मनाही होती है। धनतेरस के दिन भी राहुकाल में खरीदारी करने से बचना चाहिए। पंचांग के अनुसार, धनतेरस यानी 02 नवंबर के दिन दोपहर 02 बजकर 49 मिनट से लेकर शाम 04 बजकर 12 मिनट तक राहुकाल रहेगा। इसलिए इस दौरान खरीदारी या कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।