फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanteras 2021: धनतेरस के मौके पर क्या है सोना-चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त, यहां जानें

Sun, 31 Oct 2021 03:52 PM IST
शशि सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार


 
विज्ञापन
धनतेरस 2021 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस या धनत्रयोदशी का त्योहार मनाया जाता है। दिवाली के पंचदिवसीय पर्व में धनतेरस प्रथम पर्व होता है। इस बार धनतेरस का त्योहार 02 अक्टूबर 2021 दिन मंगलवार को मनाया जाएगा। इस दिन कुबेर, लक्ष्मी और धन्वंतरि देव का पूजन किया जाता है। इसके अलावा धनतेरस पर खासतौर से खरीदारी करने की परंपरा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, धनतेरस के दिन खरीदी गई चीजों में तेरह गुणा वृद्धि होती है, इसलिए लोग धनतेरस पर सोना-चांदी आदि चीजों की खरीदारी करते हैं। यदि यह खरीदारी शुभ मुहूर्त में की जाए तो और भी ज्यादा शुभ रहता है। तो चलिए जानते हैं कि इस धनतेरस क्या है खरीदारी का शुभ मुहूर्त।

विज्ञापन

धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त-
इस बार शुभ धनतेरस का त्योहार 02 नवंबर दिन मंगलवार को मनाया जाएगा। वैसे तो धनतेरस पर पूरे दिन खरीदारी की जाती है लेकिन शुभ मुहूर्त में खरीदारी करना उत्तम रहता है। यदि आप कोई कीमती चीज जैसे सोने चांदी के बने आभूषण या अन्य सामान खरीदना चाहितो हैं तो धनतेरस के दिन शाम को 06 बजकर 20 मिनट से लेकर 08 बजकर 11 मिनट सोने-चांदी की चीजें खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त रहेगा। सुबह के समय यदि आप कुछ खरीदारी करना चाहते हैं तो  11 बजकर 42 मिनट से खरीदारी कर सकते हैं। इस दौरान अभिजीत मुहूर्त रहेगा।



विज्ञापन

 धनतेरस के दिन इस समय न करें खरीदारी-
ज्योतिष में राहुकाल को अशुभ मुहूर्त माना जाता है इसलिए इस समय में किसी भी कार्य को करने की मनाही होती है। धनतेरस के दिन भी राहुकाल में खरीदारी करने से बचना चाहिए। पंचांग के अनुसार, धनतेरस यानी 02 नवंबर के दिन दोपहर 02 बजकर 49 मिनट से लेकर शाम 04 बजकर 12 मिनट तक राहुकाल रहेगा। इसलिए इस दौरान खरीदारी या कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें