फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basant Panchami 2024: बच्चे का पढ़ाई में नहीं लगता मन तो वसंत पंचमी के दिन करें ये उपाय

Wed, 14 Feb 2024 10:02 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

छात्रों के लिए वसंत पंचमी का दिन खास होता है। जिन छात्रों का मन पढ़ाई में नहीं लगता या वो ध्यान केंद्रित नहीं कर पाते उन्हें वसंत पंचमी के दिन कुछ विशेष उपाय करने चाहिए।
विज्ञापन
बच्चा पढ़ाई से चुराता है जी तो करें ये उपाय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Basant Panchami 2024: इस साल 14 फरवरी को वसंत पंचमी है। इस दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है। मां सरस्वती विद्या, ज्ञान, संगीत और कला की देवी हैं। इनकी कृपा जिस व्यक्ति पर होती है उसे संगीत और शिक्षा के क्षेत्र में खूब सफलता मिलती है। मां सरस्वती की पूजा करने से अज्ञानी में भी ज्ञान का दीप जल उठता है। वसंत पंचमी के दिन से छोटे बच्चों को शिक्षा देने की शुरुआत भी की जाती है। इसे 'अक्षर अभ्यासम' या 'विद्या आरंभंम' भी कहा जाता है। छात्रों के लिए यह दिन खास होता है। जिन छात्रों का मन पढ़ाई में नहीं लगता या वो ध्यान केंद्रित नहीं कर पाते उन्हें वसंत पंचमी के दिन कुछ विशेष उपाय करने चाहिए। यदि आपका बच्चा छोटा है तो माता-पिता बच्चे से ये उपाय करवा सकते हैं। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में... 

विज्ञापन


Basant Panchami 2024: इस साल कब है वसंत पंचमी, जानें सरस्वती पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

बच्चा पढ़ाई से चुराता है जी तो करें ये उपाय 
यदि आपका बच्चा पढ़ाई से जी चुराता है या उसका पढ़ाई में मन नहीं लगता है तो वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को बच्चे के हाथ से पीले रंग के फल अर्पित करवाएं। साथ ही माता सरस्वती का एक चित्र बच्चे के स्टडी टेबल के पास लगाएं। इससे पढ़ाई में उसका मन लगने लगेगा।  
विज्ञापन


इस मंत्र का करें जाप
अगर विद्यार्थी का मन पढ़ाई में नहीं लगता है तो उन्हें वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती के मूल मंत्र  ॐ ऎं सरस्वत्यै ऎं नमः का जाप करना चाहिए। इससे लाभ मिलेगा।  

बच्चे को बोलने में है समस्या तो करें ये उपाय 
यदि आपके बच्चे की वाणी स्पष्ट नहीं है या थोड़ा रुक कर बोलता है तो वसंत पंचमी के दिन उसकी जिह्वा पर चांदी की सलाई या पेन की नोक से केसर द्वारा ऊं ह्रीं श्री सरस्वत्यै नमः’ मंत्र लिख दें। इस उपाय को करने से बच्चा वाणी दोष से मुक्त हो जाएगा और उसकी भाषा स्पष्ट हो जाएगी। 
विज्ञापन


बसंत पंचमी का त्योहार क्यों मनाया जाता है? जानिए कैसे हुई इसे मनाने की शुरुआत

नवजात शिशु के जिह्वा पर लिखे ये मंत्र 
वहीं जिन नवजात शिशुओं की पहली वसंत पंचमी है उनकी जीभ पर चांदी की सलाई को शहद में डुबोकर ‘ऊँ ऐं’ मंत्र लिखें। मान्यता है कि ऐसा करने से बच्चा बुद्धिमान और मधुर वाणी वाला होगा।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें