फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: 20 हजार की रिश्वत लेते BMO गिरफ्तार, पीएम रिपोर्ट के एवज में मृतक के परिजनों से मांग रहा था पैसे

Fri, 16 Sep 2022 09:57 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी

सार

रीवा EOW ने ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर रामपुर नैकिन डॉक्टर प्रशांत तिवारी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। बीएमओ फरियादी से पीएम रिपोर्ट बनाने के एवज में 50 हजार रुपये रिश्वत मांग कर रहा था।
विज्ञापन
रिश्वत लेते बीएमओ गिरफ्तार (साकेंतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रीवा EOW ने ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर रामपुर नैकिन डॉक्टर प्रशांत तिवारी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। बीएमओ तिवारी फरियादी से उसके भाई की पीएम रिपोर्ट बनाने के एवज में 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार फरियादी राजेश यादव पिता रमेश यादव के भाई सुरेश यादव की 18 अगस्त 2022 को पानी में डूबकर मौत हो गई थी। शासन द्वारा पानी से डूबने पर मृत्यु होने पर परिजनों को चार लाख रुपये की राहत राशि देने का प्रावधान है। जिसके लिए सरकारी डॉक्टर द्वारा बनाई गई पीएम रिपोर्ट की आवश्यकता होती है। डॉक्टर प्रशांत तिवारी द्वारा मृतक की पीएम रिपोर्ट नहीं बनाई जा रही थी। वह पीएम रिपोर्ट तैयार कर देने के बदले 50 हजार की रिश्वत मांग रहा था।

फरियादी 14 सितंबर को रिश्वत की प्रथम किस्त 20,000 रुपये आरोपी डॉक्टर प्रशांत तिवारी को देने गया तो डॉक्टर ने उसके घर पर खाना बनाने वाले प्रमोद कुशवाहा को पैसे देने कहा, जैसे ही फरियादी ने प्रमोद कुशवाहा को पैसे दिए EOW की टीम ने आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी डा. प्रशांत तिवारी ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर रामपुर नैकिन एवं प्रमोद कुशवाहा को गिरफ्तार न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें